लद्दाख में कोविड-19 के 32 नए मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 32 नए मामले

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 12:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

लेह, पांच जनवरी (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,321 हो गई, जिनमें से 21,836 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 265 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 205 और करगिल जिले में 60 लोग उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 220 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 162 और करगिल के 58 लोग थे। 32 नए मामलों में से लेह में 23 और करगिल जिले में नौ मामले सामने आए।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा