लद्दाख में कोविड-19 के 34 नए मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 34 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 21, 2022 / 05:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

Ladakh covid cases 2022:  लेह, 21 फरवरी (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,835 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 341 रह गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 168 और करगिल के 60 लोग थे। लद्दाख में 91 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 27,266 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए 34 मामलों में से लेह में 31 और करगिल जिले में तीन मामले सामने आए।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा