गुरुग्राम स्थित झुग्गी बस्ती में आग लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत

गुरुग्राम स्थित झुग्गी बस्ती में आग लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत

गुरुग्राम स्थित झुग्गी बस्ती में आग लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत
Modified Date: May 6, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: May 6, 2026 4:27 pm IST

गुरुग्राम (हरियाणा), छह मई (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर 53 की एक झुग्गी बस्ती में ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लग जाने की घटना में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी रॉबिन दास के रूप में हुई, जो कुछ समय से गुरुग्राम में मजदूरी करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात को लगी आग ने देखते ही देखते पूरी झुग्गी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दास को भागने का कोई मौका नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि घटना के समय वह व्यक्ति अकेला था, जबकि उसकी बेटी और दामाद पास की ही एक झुग्गी बस्ती में रह रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर उसे आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में फैलने से रोक दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बुझाए जाने तक दास की मौत हो चुकी थी और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा यासिर नरेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में