CM Vishnudeo Sai News: सीएम साय ने पद्मश्री फुलबासन यादव से बात कर जाना हालचाल, पुलिस को दिए ये अहम निर्देश
CM Vishnudeo Sai News: मुख्यमंत्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली।
CM Vishnudeo Sai News / Image Source : CG DPR
- सीएम साय ने पद्मश्री फुलबासन यादव से फोन पर की बात।
- सीएम साय ने फुलबासन यादव का कुशलक्षेम जाना।
- सीएम साय ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश।
CM Vishnudeo Sai News: रायपुर: पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली।
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी: सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। (CM Vishnudeo Sai News) दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने जताया संतोष
CM Vishnudeo Sai News: पद्मश्री फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Hanta Virus News: कोरोना के बाद अब इस वायरस ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप, अब तक इतने लोगों की मौत
- TVK Government in Tamil Nadu: तमिलनाडु में ख़त्म हुआ ‘स्टालिन युग’.. TVK प्रमुख ने राज्यपाल से भेंटकर पेश किया सरकार बनाने का दावा, मिला इनका साथ और समर्थन
- North Tech Symposium 2026: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में तैयार होंगे सेना के लिए हथियार, मिला इतने हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव, सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

Facebook


