पंजाब के अमृतसर में 41 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Ads

पंजाब के अमृतसर में 41 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2023 / 05:51 PM IST,
    Updated On - August 23, 2023 / 05:51 PM IST

चंडीगढ़, 23 अगस्त (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा पार से जारी मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी बुधवार को दी गई।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई से पुलिस ने सीमा पार से जारी मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

यादव ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,”पाकिस्तान आधारित मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका, विशेष कार्य बल ने बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर 41 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने बताया,”रावी नदी के जरिए हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क में शामिल मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया।”

यादव के अनुसार, इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और मादक पदार्थ को लाने तथा ले जाने वाले बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

भाषा अभिषेक नरेश

नरेश