देश की राजधानी दिल्ली में आज 427 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 106 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर
देश की राजधानी दिल्ली में आज 427 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 106 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए सरकार ने कल से पूरे देश में लॉक डाउन 3.0 लागू कर दिया है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिल्ली में आज 427 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4549 हो गई है। वहीं, आज 106 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 1362 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 64 लोगों की मौत हो गई है।
Read More: सीएम भूपेश बघेल की अपील, कहा- बाहर से आने वाले न छुपाएं जानकारी, क्वारंटाइन का करें पालन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक 60246 सैंपल की जांच हो चुकी है। 330 संक्रमित मरीजों को पहली स्टेज का संक्रमण मिलने के चलते होम आइसोलेशन पर रखा है। इनके अलावा दिल्ली के 96 कंटेनमेंट जोन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1015 से बढ़कर 1071 हो चुकी है।
बताया गया कि दिल्ली हाईकोर्ट में एक रजिस्ट्री अधिकारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस दौरान यह अधिकारी ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। साथ ही दिल्ली पुलिस के साथ जामा मस्जिद इलाके में तैनात बीएसएफ की 126वीं बटालियन के 25 अन्य जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अबतक बीएसएफ के कुल 42 जवान संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 31 मामले 126वीं बटालियन से हैं।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 427 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामले अब 4549 हो गए हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 64 मौतें हुई हैं: स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, दिल्ली सरकार pic.twitter.com/YLHQbKAvA5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2020

Facebook


