Haridwar Guru Purnima News: गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में बना नया इतिहास! स्वामी कैलाशानंद गिरी ने हजारों श्रद्धालुओं को दी गुरु दीक्षा, कहा- यह जीवन का दिव्य संस्कार
गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में बना नया इतिहास! स्वामी कैलाशानंद गिरी ने हजारों श्रद्धालुओं को दी गुरु दीक्षा, Swami Kailashananda Giri gave Guru Diksha to thousands of devotees.
Haridwar Guru Purnima News. Image Source- IBC24 Archive
हरिद्वार। Haridwar Guru Purnima News सनातन धर्म की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा का एक ऐतिहासिक अध्याय उस समय साकार हुआ, जब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन का शुभारंभ किया। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति ने इस आयोजन को देश के सबसे बड़े गुरु दीक्षा महोत्सवों में शामिल कर दिया।
Haridwar Guru Purnima News दीक्षा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, गुरु वंदना और शिवभक्ति के दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। गुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य, सेवा, साधना, संयम और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि गुरु दीक्षा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, संस्कार और आत्मबोध की दिशा देने वाला दिव्य संस्कार है। भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह, अनुशासन और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा देखते ही बन रही थी। पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “जय गुरुदेव” के उद्घोष से गुंजायमान रहा। अनेक श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का सबसे पावन और अविस्मरणीय क्षण बताया।
आध्यात्मिक जगत के जानकारों का मानना है कि वर्तमान समय में इतने विशाल स्तर पर आयोजित गुरु दीक्षा समारोह सनातन परंपरा की जीवंतता और समाज में आध्यात्मिक जागरण का सशक्त प्रमाण हैं। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- All School Closed News Today: भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, अचानक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश, बच्चों के हित में बड़ा फैसला
- BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो
- CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?

Facebook


