मिजोरम के 45 गांवों में अभी तक भी बिजली नहीं : मंत्री
मिजोरम के 45 गांवों में अभी तक भी बिजली नहीं : मंत्री
आइजोल, पांच मार्च (भाषा) मिजोरम के 45 गांवों को अभी भी विद्युतरहित या विद्युतविहीन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बिजली और विद्युत मंत्री एफ रोडिंगलियाना ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी।
विपक्षी भाजपा सदस्य प्रोवा चकमा के सवालों के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत इन गांवों के घरों में बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि मंजूरी मिल चुकी है और इन दूरस्थ गांवों के विद्युतीकरण के लिए तीन ठेकेदारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिनमें से दो बाहरी हैं।
रोडिंगलियाना ने कहा कि सामग्री की आपूर्ति के लिए गारंटीकृत तकनीकी विवरण (जीटीपी) वाली ड्राइंग को पहले ही मंजूरी दे दी गई है, और कुछ निर्धारित स्थलों तक प्रारंभिक आपूर्ति पहले ही पहुंचनी शुरू हो गई है।’
उन्होंने कहा कि राज्य भर में कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं, और 71 ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
हालांकि कई गांवों और मोहल्लों में अभी भी बिजली की इकाइयां ठीक नहीं हुई हैं, मंत्री ने कहा कि इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में, प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों के लिए निरंतर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए पास के चालू ट्रांसफार्मरों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
ट्रांसफार्मर के रखरखाव में होने वाली लगातार देरी को संबोधित करते हुए, रोडिंगलियाना ने एक बहु-चरणीय मरम्मत प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया जो साजो सामान पर काफी हद तक निर्भर करती है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


