ओडिशा में कोरोना वायरस के 492 नए मामले, 17 की मौत

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस के 492 नए मामले, 17 की मौत

  •  
  • Publish Date - February 20, 2022 / 05:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

भुवनेश्वर, 20 फरवरी (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 492 और मरीज मिले जिसके बाद प्रदेश में कुल मामले 12,82,481 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 17 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद वायरस के कारण जान गंवाने लोगों का आंकड़ा 9,011 पर पहुंच गया है।

राज्य में शनिवार को 534 नए मामले सामने आये थे और 18 लोगों की जान गई थी।

बुलेटिन में बताया गया है कि ओडिशा में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6308 है जबकि 12,67,109 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1266 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में रविवार को संक्रमण दर 0.82 फीसदी रही जबकि नए मामलों में 122 बच्चे शामिल हैं।

भाषा

नोमान रंजन

रंजन