दिल्ली में हर दिन चोरी के 497 मामले सामने आए: एनसीआरबी
दिल्ली में हर दिन चोरी के 497 मामले सामने आए: एनसीआरबी
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ‘भारत में अपराध’ रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में चोरी के मामलों की संख्या ज्यादा रही, जहां हर दिन लगभग 497 मामले दर्ज हुए।
रिपोर्ट के मुताबिक देश में दर्ज चोरी के कुल मामलों में करीब तीन-चौथाई मामले दिल्ली में दर्ज हुए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 2024 में 1,80,973 चोरी के मामले सामने आए, यानी हर हफ्ते करीब 3,480 और हर दिन लगभग 497 मामले।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह देश में दर्ज मामलों का 73.3 प्रतिशत है, जो अन्य महानगरों की तुलना में काफी ज्यादा है।
रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद मुंबई में 10,854 मामले (4.4 प्रतिशत), बेंगलुरु में 9,229 मामले (3.7 प्रतिशत) और जयपुर में 9,051 मामले (3.7 प्रतिशत) दर्ज किए गए।
हालांकि, 2024 में ‘संपत्ति के खिलाफ अपराध’ के मामलों में 2023 की तुलना में 14.4 प्रतिशत की कमी आई है। 2023 में 3,28,100 मामले दर्ज हुए थे।
आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कुल 5,93,096 मामलों में चोरी के मामले सबसे अधिक रहे।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


