भारत-पाक सीमा के निकट ड्रोन से गिराई गई 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त

Ads

भारत-पाक सीमा के निकट ड्रोन से गिराई गई 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 10:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

अमृतसर, 27 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान से आए एक ड्रोन द्वारा गिराई गई पांच किलोग्राम हेरोइन को बुधवार को यहां जब्त कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने भारत-पाक सीमा के निकट स्थित एक स्कूल से हेरोइन के पैकेट बरामद किए।

पुलिस ने कहा कि कई टीमों को यह पता करने के लिये लगाया गया है कि पाकिस्तान से भेजी गई मादक पदार्थ की यह खेप किन तस्करों के लिये थी।

भाषा

प्रशांत नरेश

नरेश