राजस्थान के 50 नगर निकायों में चुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान

Ads

राजस्थान के 50 नगर निकायों में चुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 08:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

जयपुर, 10 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में 12 जिलों के 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) के सदस्यों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा, जिसमें 14 लाख से ज्यादा मतदाता 7,249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि 43 नगर पालिकाओं और सात नगर परिषदों के 1,775 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। यहां 2,622 मतदान केंद्रों पर कुल 14,32,233 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

इन निकायों के सदस्य पदों के लिए कुल 7,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

भाषा पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी