केरल में पेरुंबवूर के पास 51 किलोग्राम गांजा जब्त, पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति गिरफ्तार
केरल में पेरुंबवूर के पास 51 किलोग्राम गांजा जब्त, पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति गिरफ्तार
कोच्चि, 19 फरवरी (भाषा) पुलिस ने बृहस्पतिवार को पेरुंबवूर के पास एक मकान से 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया और पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रुबेल मुल्ला (25) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और उसने पेरुंबवूर के पास टीएमजे नगर में एक घर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ छिपा कर रखा था।
पुलिस के अनुसार, गांजा बोरियों में रखा गया था। वहां से वजन मापने की एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की गई।
खबरों के मुताबिक, यह घर प्रवासी श्रमिकों को ठहराने के नाम पर किराए पर लिया गया था।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


