Supreme Court Latest Observation: पति-पत्नी के विवाद में क्या नियोक्ता भी होगा शामिल?.. सुप्रीम कोर्ट ने जताई इस बात पर गहरी चिंता, कहा “नौकरी पर आ सकता है संकट”

Employer in Husband-Wife Disputes: सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद में पति के नियोक्ता को शिकायत भेजने पर चिंता जताई, कहा इससे नौकरी और भरण-पोषण प्रभावित हो सकता है।

Supreme Court Latest Observation: पति-पत्नी के विवाद में क्या नियोक्ता भी होगा शामिल?.. सुप्रीम कोर्ट ने जताई इस बात पर गहरी चिंता, कहा “नौकरी पर आ सकता है संकट”

Employer in Husband-Wife Disputes || Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: July 21, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: July 21, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट की वैवाहिक विवादों पर अहम टिप्पणी।
  • पति के नियोक्ता को शिकायत भेजने पर जताई चिंता।
  • मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजने का निर्देश।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों के दौरान पति या पत्नी के नियोक्ता यानि एम्प्लॉयर को शिकायत भेजने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। (Employer in Husband-Wife Disputes) अदालत ने कहा कि ऐसी शिकायतों से संबंधित व्यक्ति की नौकरी जा सकती है, जिसका असर बाद में भरण-पोषण (मेंटेनेंस) जैसे मामलों पर भी पड़ सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या है मामला?

यह टिप्पणी न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की पीठ ने एक ट्रांसफर याचिका की सुनवाई के दौरान की। याचिका एक महिला ने दायर की थी, जिसने अपने पति के मित्र द्वारा उसके खिलाफ असम में दायर मानहानि के मुकदमे को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थानांतरित करने की मांग की थी। महिला का कहना था कि उसके और उसके पति के बीच पहले से ही गाजियाबाद में कई मामले लंबित हैं।

कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि कई मामलों में पत्नियां वैवाहिक विवाद के दौरान अपने पति के नियोक्ता को शिकायत भेजती हैं, जिससे उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है। (Employer in Husband-Wife Disputes) उन्होंने कहा कि तलाक मांगना एक अलग बात है, लेकिन जीवनसाथी की आजीविका छीनने की कोशिश करना उससे भी अधिक गंभीर है। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने यह भी कहा कि यदि पति की नौकरी चली जाती है, तो भविष्य में भरण-पोषण का आधार भी प्रभावित हो सकता है।

एयर फोर्स अधिकारी से जुड़ा है मामला

सुनवाई के दौरान महिला के वकील ने बताया कि उसके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं। महिला ने वायुसेना अधिकारियों को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके पति सेवा नियमों के विपरीत निजी व्यवसाय चला रहे हैं।

वहीं, महिला की ओर से यह भी कहा गया कि यह शिकायत तब की गई, जब पति ने उस पर और उसके भाई पर वायुसेना का हेलमेट चोरी करने का झूठा आरोप लगाया था। (Employer in Husband-Wife Disputes) उनका कहना था कि शिकायत का उद्देश्य केवल उस हेलमेट की स्थिति की जानकारी लेना था। साथ ही यह भी बताया गया कि मानहानि का मुकदमा पति ने नहीं, बल्कि उनके एक मित्र ने दायर किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मध्यस्थता केंद्र भेजा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावना तलाशने के लिए मामले को सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता केंद्र भेज दिया है। साथ ही अदालत ने महिला के वकील से कहा कि वे अपनी मुवक्किल को सभी विवाद सुलझाने और लगाए गए आरोपों को वापस लेने पर विचार करने की सलाह दें।

इन्हें भी पढ़ें:

किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया

अयोध्‍या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य

संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली

रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू

रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown