अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 53 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 53 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 53 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 10, 2021 11:30 am IST

ईटानगर, 10 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,604 हो गई। वहीं, इस दौरान 64 और लोगों के ठीक होने के बाद, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 52,729 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.37 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण दर अभी 1.82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 269 ही है। राज्य में अभी 606 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 10.86 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 10,21,205 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में