लद्दाख में कोविड-19 के 53 नए मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 53 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 07:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

लेह, 20 जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 53 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,783 हो गयी है। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतक संख्या 201 हो गयी है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे में 53 और मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 19,150 मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 432 हो गयी है। लेह में 317 और करगिल में 115 मरीजों का उपचार चल रहा है।

करगिल में शनिवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में लेह में 51 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि करगिल में संक्रमण के दो मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि लेह में 38 मरीजों और करगिल में 15 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी