यूपी विधानसभा में शक्तिशाली विस्फोटक PETN बरामद, जांच में जुटी NIA

यूपी विधानसभा में शक्तिशाली विस्फोटक PETN बरामद, जांच में जुटी NIA

यूपी विधानसभा में शक्तिशाली विस्फोटक PETN बरामद, जांच में जुटी NIA
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 14, 2017 5:55 am IST

उत्तरप्रदेश विधानसभा में बुधवार को चेकिंग के दौरान डॉग स्कवॉयड को विस्फोटक मिला था. जिसके बाद जांच के लिए इसे फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया था. अब इसकी पुष्टि हो गई है, कि ये PETN विस्फोटक है. इसे विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया जा रहा है. आपको बता दें कि अभी यूपी विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. कहा जा रहा है कि यह विस्फोटक नेता प्रतिपक्ष की सीट से लगभग 50-60 मीटर की दूरी पर मिला था. PETN विस्फोटक काफी खतरनाक विस्फोटकों में से एक है, ये विस्फोटक रंगहीन, गंधहीन होता है. इसे मेटल डिटेक्टर के जरिए भी ढूंढ पाना काफी मुश्किल है, लेकिन डॉग स्कवॉयड ने इसे ढूंढ निकाला.

 

आईए अब आपको बताते हैं कि आखिर PETN है क्या..

पीईटीएन आतंकवादियों का पसंदीदा केमिकल है. इसकी खोज जर्मनी की सेना ने प्रथम विश्व युद्ध के समय किया था अमोनियम नाइट्रेट और पोटैशियम नाइट्रेट के साथ किया जाता है

लश्कर-ए-तैयबा,  हिजबुल मुजाहिदीन और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन इसका इस्तेमाल करते रहे हैं वाराणसी में भी धमाकों के लिए आतंकियों ने इसी रसायन का इस्तेमाल किया था

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानले की NIA जांच के आदेश दे दिए हैं. विस्फोटक मिलने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही अब विधानसभा में प्रवेश आसान नहीं होगा. पीएसी से लेकर अन्य सुरक्षा बलों के घेरे से होकर गुजरना पड़ेगा. विधायकों से लेकर हर व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी. अभी तक विधायक व पूर्व विधायक के साथ कई लोग सदन के पास चले आते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा विधायकों के वाहनों की भी चेकिंग होगी। बता दें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की सीट के पास विस्फोटक मिला था. फॉरेंसिक जांच के बाद इसे पीईटीएन विस्फोटक बताया गया है.जो काफी खतरनाक है

 

 


लेखक के बारे में