तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नए मामले, तीन लोगों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नए मामले, तीन लोगों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 3, 2020 7:05 am IST

हैदराबाद, तीन दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.71 लाख से अधिक हो गए, वहीं संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,465 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सबसे अधिक 114,रंगारेड्डी में 48 ,मेंडचल मलकाजगिरि में 45 मामले सामने आए।

राज्य में 8,999 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं बुधवार को 53,686 नमूनों की जांच की गई । अब तक 56 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर 96.14 प्रतिशत और संक्रमण से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है।

भाषा

शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में