उत्तराखंड में कोविड-19 के 611 नए मामले

Ads

उत्तराखंड में कोविड-19 के 611 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

देहरादून, 22 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 611 नए मामले आए हैं वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से और 13 मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 87,376 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 237 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 101, उत्तरकाशी में 43 और हरिद्वार में 35 मरीज मिले हैं।

प्रदेश में 13 और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,439 मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश में मंगलवार को 655 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 79,341 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 5,512 है।

प्रदेश में कोविड-19 के 1084 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

भाषा दीप्ति अर्पणा

अर्पणा