अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 65 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 65 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 65 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 15, 2021 12:51 pm IST

ईटानगर, 15 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,872 हो गई। वहीं, इस दौरान 69 और लोगों के ठीक होने के बाद, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 53,073 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.52 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण दर अभी 1.63 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 271 हो गई। राज्य में अभी 528 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक 11.01 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 10,51,141 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में