असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 70 पार, दो गिरफ्तार

असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 70 पार, दो गिरफ्तार

असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 70 पार, दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: February 23, 2019 9:42 am IST

असम। असम में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत का आंकड़ा 70 पार पहुंच गया है। मृतक गोलाघाट और जोरहाट जिले के चाय बागानों में काम करते थे। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। गोलाघाट जिले में 58 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 35 की मौत गोलघाट अस्पताल में हुई है जबकि 23 ने जोरहाट मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा है।

पढ़ें-पटाखा कारोबारी के घर धमाका, पांच लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

स्थानी लोगों का कहना है कि सालामारा चाय बागान के मजदूरों ने गुरूवार शाम को वेतन मिलने के बाद एक दुकान से शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। अगले 12 घंटे में आठ अन्य लोगों की भी मौत हो गई। अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 70 पार हो गया है।

पढ़ें- एआईएडीएमके के सांसद एस राजेंद्रन की सड़क हादसे में मौत,पलानीस्वामी …

वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार की है। दोनों चाय बागान के पास ही देसी शराब की भट्टी चलाते थे। वहीं पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।


लेखक के बारे में