ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले, 16 और की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले, 16 और की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले, 16 और की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: November 20, 2020 11:12 am IST

भुवनेश्वर, 20 नवंबर (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले सामने आये और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 3,12,545 हो गया है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हुयी है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,608 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सबसे अधिक चार सुंदरगढ़ जिले से हैं । इसके बाद कटक से तीन तथा गंजम एवं सम्बलपुर जिलों के दो दो मामले शामिल हैं ।

अधिकारी ने बताया कि बारगढ, गजसिंहपुर, झारसुगुड़ा, पुरी एवं सुबर्णपुर जिलों में एक एक व्यक्ति की मौत हुयी है ।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 436 अलग अलग पृथक—वास केंद्रों से सामने आये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 8,088 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3,02,796 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 54.71 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में