पंजाब में 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Ads

पंजाब में 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 01:51 PM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 01:51 PM IST

चंडीगढ़, छह अगस्त (भाषा) पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल चार लोगों को पकड़ा और 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह बरामदगी फिरोजपुर पुलिस की खुफिया इकाई द्वारा दो अलग-अलग अभियानों में की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्करों के पास से तीन पिस्तौल भी बरामद की हैं।

महानिदेशक ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह 2023 की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी में से एक है। गोपनीय सूचना के आधार पर दो अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थ के चार तस्करों को पकड़ा गया और उनके पास से 77 किलोग्राम हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद की गई।’

उन्होंने बताया कि तस्कर पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे।

यादव ने कहा कि बरामदगी के संबंध में फाजिल्का में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गये।

भाषा साजन

देवेंद्र

देवेंद्र