7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, डीए के साथ 26 महीने का एरियर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, डीए के साथ 26 महीने का एरियर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, डीए के साथ 26 महीने का एरियर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: September 23, 2019 1:05 pm IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों को 7 सातवें आयोग की सिफारिशों पर मुहर लगाते हुए दीवाली से पहले डीए और 26 महीने का एरियर देने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ (गैर-मंत्रालयिक कर्मचारी) से संबद्ध हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए पेशेंट हेल्थकेयर अलाउंस को मंजूरी दे दी है।

Read More: छात्राओं पर गिरा छात्रावास की छत का प्लास्टर, 5 घायल, कागजों में 5 बार किया जा चुका है मरम्मत

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 18 सितंबर को मेामेरेडम जारी करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप ए और बी के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को पेशेंट अलाउंस दिया जाएगा। बता दें सरकार ने यह फैसला सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया है।

Read More: दिवालिया हुई 178 साल पुरानी कंपनी, 22 हजार लोग बेरोजगार, पूरी दुनिया में फंसे 1.5 लाख लोग

रिपोर्ट के मुताबिक, इन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 4100 से 5300 रुपए प्रतिमाह तक बढ़ जाएगी। मेमोरेंडम के मुताबिक, यह आदेश 1 जुलाई, 2017 से लागू माना जाएगा। इसके तहत इन कर्मचारियों को करीब 26 महीने का एरियर मिलेगा।

Read More: बाइक चोरी के आरोप में कांग्रेस नेता सहित दो गिरफ्तार, पहले भी दर्ज किया गया था पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/PqRQDeWkJ9k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"