जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 95 नए मामले, एक दिन में किसी की मौत नहीं

Ads

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 95 नए मामले, एक दिन में किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - November 4, 2021 / 07:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

श्रीनगर, चार नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए और महामारी से पिछले एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई।

इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,32,651 हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 14 जम्मू संभाग और 81 कश्मीर संभाग के थे। उन्होंने कहा कि श्रीनगर जिले में 35 और बारामुला में 14 नए मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि अभी केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड के 981 मरीज उपचाराधीन हैं। महामारी से अब तक जम्मू कश्मीर में 4,438 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश माधव

माधव