पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 995 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 995 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 995 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 8, 2021 7:07 pm IST

कोलकाता, आठ जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को 995 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 15,09,218 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि पिछले एक दिन में कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 17,867 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में 14,75,208 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी 16,143 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में आज 2,42,110 लोगों को टीका दिया गया।

भाषा यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में