पूर्वी दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पूर्वी दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पूर्वी दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: July 29, 2023 / 01:44 pm IST
Published Date: July 29, 2023 1:44 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) पूर्वी दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में 16 वर्षीय एक किशोर ने शनिवार सुबह अपने घर के स्नानघर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब सात बजे मधु विहार के पास स्थित चंद्र विहार इलाके में हुई इस घटना के बारे में पीसीआर कॉल के माध्यम से जानकारी मिली।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि अंकित बडोला नामक किशोर का शव स्नानघर में खिड़की से लटका मिला जो 11वीं कक्षा का छात्र था।

अधिकारी ने छात्र के पास से मिले एक सुसाइड नोट के हवाले से बताया कि वह पढ़ाई में अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से निराश था।

पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

भाषा साजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में