चुनाव परिणाम का सटीक अनुमान लगाने पर इनाम की घोषणा करने के आरोपी कार्यकर्ता के विरुद्ध मामला दर्ज
चुनाव परिणाम का सटीक अनुमान लगाने पर इनाम की घोषणा करने के आरोपी कार्यकर्ता के विरुद्ध मामला दर्ज
अलप्पुझा (केरल), पांच अप्रैल (भाषा) केरल की कायमकुलम विधानसभा सीट से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के उम्मीदवार एम. लिजू की जीत के अंतर का सही अनुमान लगाने पर नकद इनाम देने की पेशकश करने के आरोप में युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कायमकुलम थाना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिली शिकायत के आधार पर शनिवार को यह मामला दर्ज किया गया। शिकायत कार्यकर्ता की फेसबुक पोस्ट के संबंध में थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर उक्त निर्वाचन क्षेत्र से यूडीएफ के उम्मीदवार एम. लिजू की जीत के अंतर का सही अनुमान लगाने वाले व्यक्ति को कथित तौर पर 10,001 रुपये का नकद पुरस्कार देने की बात कही थी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि फेसबुक पोस्ट जानबूझकर लोगों को राजनीतिक मकसद से भड़काने और दंगे करवाने के लिए थी।
भाषा
प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


