Petrol Diesel Price 05 April 2026: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, अब भारत की जनता को भी ईंधन के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, जानिए पेट्रोल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई

Petrol Diesel Price 05 April 2026: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, अब भारत की जनता को भी ईंधन के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, जानिए पेट्रोल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई

Petrol Diesel Price 05 April 2026: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, अब भारत की जनता को भी ईंधन के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, जानिए पेट्रोल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई

Petrol Diesel Price 05 April 2026: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, अब भारत की जनता को भी ईंधन के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली / Image: IBC24 Customized

Modified Date: April 5, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: April 5, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • डीजल ₹25.01 प्रति लीटर महंगा
  • पेट्रोल ₹7.41 प्रति लीटर महंगा
  • कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 05 April 2026:  अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर लगातार किए जा रहे हमले के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रहे हैं। कच्चे तेल के दाम में तेजी से बढ़ोतरी का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखने लगा है। पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल बांग्लादेश सहित कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम में तेजी देखने को मिली है। वहीं, अब इसका प्रभाव भारत में भी दिख रहा है। यहां भी पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 25.01 प्रति लीटर की भारी वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल के नए दाम 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दिए गए हैं।

पेट्रोल 7 और डीजल 25 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

Petrol Diesel Price 05 April 2026 मिली जानकारी के अनुसार निजी पेट्रोलियम कंपनी शेल इंडिया ने बेंगलुरु में शेल आउटलेट्स पर पेट्रोल के दाम में ₹7.41 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यहां प्रति लीटर पेट्रोल ₹119.85 और प्रीमियम पावर वेरिएंट की कीमत ₹129.85 प्रति लीटर हो गई है। बात करें डीलज की तो ₹25.01 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद दाम बढ़कर ₹123.52 और प्रीमियम डीजल ₹133.52 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल पिछले कई दिनों से 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए दुनिया की दूसरी बड़ी तेल एवं गैस कंपनी शेल की भारतीय इकाई ने पिछले हफ्ते ईंधन कीमत में रोजाना चार रुपए की बढ़ोतरी की। वहीं शेल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का भाव 117-118 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। ज्ञात हो कि देशभर में शेल के 346 पेट्रोल पंप हैं।

4 रुपए और महंगा होगा डीजल

हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल वितरक कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल के भाव इससे कहीं कम हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल पंप पर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये जबकि चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। डीलरों का कहना है कि शेल के पेट्रोल पंप पर डीजल के दाम में चार रुपए प्रति लीटर की एक और बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसा होने पर मुंबई में बृहस्पतिवार को डीजल के दाम 134 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच जाएंगे।

आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के दाम स्थिर

इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शेल इंडिया डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि करती है। हम अपने ग्राहकों की परेशानियों को समझते हैं लेकिन हमें बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ा है।’’ हालांकि, देश के अधिकांश हिस्से में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों की ही बहुतायत होने से ग्राहकों को अभी पुरानी दर पर ही डीजल एवं पेट्रोल मिल रहे हैं। इन कंपनियों के कुल 79,204 पेट्रोल पंप देशभर में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"