Armoured Vehicles Ayodhya News : अचानक अयोध्या पहुंचा बख्तरबंद गाड़ियों का काफिला, रामलला के दरबार में पहुंचे सुरक्षा बलों के जवान, देखें वीडियो

असम और पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा बलों के जवानों ने अयोध्या में रुककर Ram Mandir में दर्शन किए। बख्तरबंद गाड़ियों का बड़ा काफिला देखकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई।

Armoured Vehicles Ayodhya News : अचानक अयोध्या पहुंचा बख्तरबंद गाड़ियों का काफिला, रामलला के दरबार में पहुंचे सुरक्षा बलों के जवान, देखें वीडियो

Armoured Vehicles Ayodhya News / Image Source : SCREENGRAB


Reported By: Apurva Pathak,
Modified Date: April 5, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: April 5, 2026 6:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा बलों का काफिला अयोध्या में रुका।
  • जवानों ने Ram Mandir में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
  • असम और पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा बल आगे रवाना हुए।

अयोध्या : Armoured Vehicles Ayodhya News उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब देश की सुरक्षा एजेंसियों की बख्तरबंद गाड़ियों का एक विशाल काफिला रामनगरी पहुँचा। असम और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में ड्यूटी के लिए जा रहे सुरक्षा बलों के जवानों ने चुनावी रणक्षेत्र की ओर कूच करने से पहले अयोध्या धाम में रुककर भगवान श्री रामलला के दर्शन किए और जीत और सुरक्षा का आशीर्वाद लिया।

अयोध्या में रुकर की पूजा अर्चना

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों की ये बख्तरबंद गाड़ियाँ चुनाव ड्यूटी के लिए असम और पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो रही थीं। रास्ते में सुरक्षा कर्मियों ने अयोध्या धाम में रुकने का निर्णय लिया। Ayodhya News निषाद राज चौराहे के पास जब बड़ी संख्या में एक साथ ये बख्तरबंद गाड़ियाँ खड़ी हुईं, तो स्थानीय लोगों के बीच यह कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया।

चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी में

वाहनों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पूरी श्रद्धा के साथ राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जवानों का कहना था कि देश की सेवा और चुनावी ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले वे प्रभु राम का आशीर्वाद लेना चाहते थे। दर्शन के पश्चात, सुरक्षा बलों का यह काफिला अपने गंतव्य राज्यों की ओर रवाना हो गया। फिलहाल, यह काफिला चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ चुका है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.