कश्मीर में शब-ए-बारात पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की
कश्मीर में शब-ए-बारात पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की
श्रीनगर, चार फरवरी (भाषा) कश्मीर में मंगलवार रात शब-ए-बारात पर घाटी की विभिन्न मस्जिदों और दरगाहों में नमाज अदा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हालांकि, अधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक जामा मस्जिद को बंद रखे जाने और मीरवाइज उमर फारूक को उनके आवास में नजरबंद किए जाने के कारण नोहट्टा स्थित इस मस्जिद में रात भर होने वाली नमाज नहीं हुई।
रमजान के पाक महीने से दो सप्ताह पहले शब-ए-बारात पर अन्य स्थानों पर विशेष नमाज की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर पहुंचे और वहां मोमबत्तियां जलाईं।
भाषा प्रचेता अमित
अमित

Facebook


