Free LPG Gas Cylinder News: राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर! खाते में आएगी 800 रुपए से अधिक सब्सिडी, डबल इंजन की सरकार ने कैबिनेट बैठक में लगाई मुहर

Free LPG Gas Cylinder News: राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर! खाते में आएगी 800 रुपए से अधिक सब्सिडी, डबल इंजन की सरकार ने कैबिनेट बैठक में लगाई मुहर

Free LPG Gas Cylinder News: राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर! खाते में आएगी 800 रुपए से अधिक सब्सिडी, डबल इंजन की सरकार ने कैबिनेट बैठक में लगाई मुहर

Free LPG Gas Cylinder News: राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर! खाते में आएगी 800 रुपए से अधिक सब्सिडी / Image: IBC24 Customized

Modified Date: February 4, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: February 4, 2026 2:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
  • सरकार ₹853 (या ₹553) की राशि आपके खाते में वापस भेज देगी
  • यह योजना केवल दिल्ली सरकार द्वारा जारी वैध राशन कार्ड धारकों के लिए

नयी दिल्ली: Free LPG Gas Cylinder Kaise Milega  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि होली और दिवाली पर वैध राशन कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के तौर पर 853 रुपये अंतरित करने का फैसला लिया। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में डाली जाएगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले पात्र राशन कार्ड धारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। होली से पहले पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के तहत 242 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Free LPG Gas Cylinder Kaise Milega मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में इसके लिए 242 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। योजना के तहत राजधानी के सभी राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष दो सिलेंडर के बराबर आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस साल होली से पहले यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे परिवार के मुखिया के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

553 रुपए प्रति सिलेंडर की सहायता

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी एडजस्ट करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता मिलेगी। वहीं, गैर-उज्ज्वला राशन कार्डधारक परिवारों को पूरी राशि 853 रुपये दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि त्योहारों के समय गरीब परिवारों की गरिमा और राहत सुनिश्चित करने का एक माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना का अनुमानित वार्षिक व्यय लगभग 242.77 करोड़ रुपये होगा, जिसे एलपीजी कीमत, केंद्र की रियायत और लाभार्थियों की संख्या के अनुसार समायोजित किया जाएगा।

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 kg) रेट – फरवरी 2026

शहर / राज्य वर्तमान दर (₹) स्थिति
नई दिल्ली 853.00 कोई बदलाव नहीं
मुंबई (महाराष्ट्र) 852.50 कोई बदलाव नहीं
कोलकाता (प. बंगाल) 879.00 कोई बदलाव नहीं
चेन्नई (तमिलनाडु) 868.50 कोई बदलाव नहीं
रायपुर (छत्तीसगढ़) 924.00 औसत दर
भोपाल (म.प्र.) 858.50 औसत दर
पटना (बिहार) 942.50 सबसे अधिक दरों में से एक
लखनऊ (उ.प्र.) 890.50 औसत दर
बेंगलुरु (कर्नाटक) 855.50 कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद (तेलंगाना) 905.00 कोई बदलाव नहीं
जयपुर (राजस्थान) 856.50 कोई बदलाव नहीं

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"