Morena Dalit Yuvak Marpeet: दलित युवक ने इस चीज से किया इंकार… तो पहले बनाया मुर्गा, फिर मन नहीं भरा, तो प्राइवेट पार्ट से कराईं अश्लील हरकतें, वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन

Morena Dalit Yuvak Marpeet: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

Morena Dalit Yuvak Marpeet: दलित युवक ने इस चीज से किया इंकार… तो पहले बनाया मुर्गा,  फिर मन नहीं भरा, तो प्राइवेट पार्ट से कराईं अश्लील हरकतें, वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन

morena news/ image source: IBC24

Modified Date: February 4, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: February 4, 2026 2:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दलित युवक पैसे विवाद में पीटा
  • हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र तोमर गिरफ्तार
  • पूरी वारदात मोबाइल में कैद

Morena News: मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है…जहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की दबंगई ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dalit Yuvak Marpeet: दलित युवक के साथ मारपीट

पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी ने एक दलित युवक को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे मुर्गा बनाकर अमानवीय हरकत करने पर मजबूर किया, हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Morena News Today: वीडियो सामने आते ही अंबाह पुलिस हरकत में आई

वीडियो सामने आते ही अंबाह पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र में दबंगई की ये तस्वीरें समाज को झकझोर देने वाली हैं, रेत का पुरा निवासी उई उर्फ धर्मेंद्र तोमर, जो कि पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी बताया जा रहा है, उसने अपनी कॉलोनी में किराए से रहने वाले एक दलित युवक को पैसे समय पर न देने के विवाद में अपने घर बुलाया, बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक वहां पहुंचा, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मारपीट की इसके बाद युवक को मुर्गा बनाकर अपमानित किया गया, लेकिन आरोपी का मन यहीं नहीं भरा…उसने सारी हदें पार करते हुए पीड़ित को अपना प्राइवेट पार्ट पकड़ने पर मजबूर कर दिया।

Morena News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस दौरान आरोपी के सहयोगियों ने पूरी वारदात मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई, घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि कुछ बदमाशों में पुलिस का खौफ कितना कम रह गया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर टीम रवाना की और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया, अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है…

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।