मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 17, 2021 10:44 am IST

आइजोल, 17 फरवरी (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,396 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोविड-19 के 18 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 4,368 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 से 10 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में उपचाराधीन 18 मरीजों में से आइजोल जिले में 11, लॉन्गतलाई में चार, लुंगलेई में दो और चम्फाई में एक मरीज है।

उन्होंने बताया कि 2,22,475 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में