BJP and Akali Dal Alliance Punjab: विधानसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान.. इस पार्टी के साथ होगा गठबंधन!.. मिलकर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव!.. जानें कामयाबी की कितनी संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

BJP and Akali Dal Alliance Punjab: विधानसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान.. इस पार्टी के साथ होगा गठबंधन!.. मिलकर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव!.. जानें कामयाबी की कितनी संभावना

BJP and Akali Dal Alliance Punjab Election || Image- ibc24 news file

Modified Date: August 7, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: August 7, 2026 5:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोदी-बादल मुलाकात से चर्चाएं तेज।
  • पंजाब चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें।
  • दोनों दलों का बयान अभी नहीं।

नई दिल्ली: अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। (BJP and Akali Dal Alliance Punjab Election) शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में नई अटकलें शुरू हो गई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुलाकात में गठबंधन पर हुई चर्चा!

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल की बैठक में दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

2020 में टूटा था 25 साल पुराना गठबंधन

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का करीब ढाई दशक पुराना गठबंधन वर्ष 2020 में कृषि कानूनों के विवाद के दौरान टूट गया था। उस समय अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। (BJP and Akali Dal Alliance Punjab Election) इसके बाद दोनों दलों ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़े। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में एक भी सीट नहीं जीत सकी, जबकि अकाली दल को केवल एक सीट मिली थी।

दोनों दलों को गठबंधन से हो सकता है फायदा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि दोनों दल फिर साथ आते हैं तो इसका फायदा दोनों को मिल सकता है। बीजेपी की पकड़ पंजाब के शहरी क्षेत्रों में मानी जाती है, जबकि अकाली दल का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में मजबूत रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अकाली दल, पंजाब भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई नेता गठबंधन के पक्ष में हैं। हालांकि अंतिम फैसला बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

BJP अब बराबरी की साझेदारी चाहती है

सूत्रों का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में बराबरी की भागीदारी चाहती है। पहले गठबंधन में अकाली दल बड़ी पार्टी की भूमिका में था और BJP जूनियर पार्टनर के रूप में चुनाव लड़ती थी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी संकेत दे चुके हैं कि अब BJP “छोटे भाई” की भूमिका नहीं निभाएगी। हालांकि, अकाली दल के नेताओं का कहना है कि फिलहाल सीट बंटवारे से ज्यादा जरूरी पंजाब के मौजूदा हालात पर मिलकर काम करना है। (BJP and Akali Dal Alliance Punjab Election) उनका मानना है कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा अहम मुद्दा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

केजरीवाल ने भी उठाया सवाल

प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल किया, “क्या दोनों पार्टियां फिर से साथ आने वाली हैं?” फिलहाल, BJP और शिरोमणि अकाली दल की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में राजनीतिक चर्चाएं तो तेज हैं, लेकिन अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown