Ink thrown at Neha Bora: पीएम और RSS के खिलाफ तीखे बयान देने वाली नेहा बोरा के चेहरे पर फेंकी गई स्याही.. JPSC आंदोलन के दौरान सामने आई घटना, देखें वीडियो

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Ink thrown at Neha Bora: पीएम और RSS के खिलाफ तीखे बयान देने वाली नेहा बोरा के चेहरे पर फेंकी गई स्याही.. JPSC आंदोलन के दौरान सामने आई घटना, देखें वीडियो

Ink thrown at Neha Bora || Image- PTI File

Modified Date: August 7, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: August 7, 2026 6:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही।
  • जेपीएससी आंदोलन के दौरान घटना।
  • आरोपी पुलिस हिरासत में।

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा के चेहरे पर शुक्रवार को स्याही फेंक दी गई। (Ink thrown at Neha Bora) घटना उस समय हुई जब वह रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित कर रही थीं। पुलिस ने स्याही फेंकने के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया

नेहा बोरा ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में होने वाली सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक या परीक्षा में अनियमितता होने पर केवल निजी एजेंसियों को दोषी ठहराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि संबंधित सरकारी अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिन निजी एजेंसियों पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप हैं, उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से तत्काल हटाया जाए।

JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग

नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि जेपीएससी की कई परीक्षाएं विवादों में रही हैं और 14वीं जेपीएससी परीक्षा में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। (Ink thrown at Neha Bora) साथ ही जेपीएससी CGL परीक्षा को भी रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्र 10 अगस्त को होने वाले आंदोलन में भी उनका संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

छात्रों की प्रमुख मांगें

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 2019 के बाद आयोजित JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने तथा कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने दोषी एजेंसियों और कथित परीक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सभी श्रेणियों के कटऑफ अंक सार्वजनिक करने, ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट जारी करने तथा यूपीएससी और एसएससी की तर्ज पर भर्ती कैलेंडर लागू करने की मांग भी उठाई है.

आरोपी हिरासत में

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्याही फेंकने के आरोपी को हिरासत में ले लिया। (Ink thrown at Neha Bora) फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown