जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया
Modified Date: February 8, 2026 / 09:26 pm IST
Published Date: February 8, 2026 9:26 pm IST

जम्मू, आठ फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शाम करीब सात बजे रामगढ़ सेक्टर के बल्लार सीमा चौकी के पास घुसपैठिए की गतिविधि देखी और उसे हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घुसपैठिए को तुरंत पूछताछ के लिए ले जाया गया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में