सार्वजनिक पार्क में भगवाधारियों ने एक युवा जोड़े के साथ मारपीट की, वीडियो प्रसारित

सार्वजनिक पार्क में भगवाधारियों ने एक युवा जोड़े के साथ मारपीट की, वीडियो प्रसारित

सार्वजनिक पार्क में भगवाधारियों ने एक युवा जोड़े के साथ मारपीट की, वीडियो प्रसारित
Modified Date: June 4, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: June 4, 2026 6:55 pm IST

अयोध्या (उप्र), चार जून (भाषा) अयोध्या के एक उद्यान में भगवाधारी लोगों के एक समूह ने एक युवा जोड़े के साथ कथित तौर पर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।

यह घटना कथित तौर पर अयोध्या के तुलसी उद्यान में हुई, जहां कुछ दिन पहले एक युवक और युवती एक साथ बैठे थे तथा उनका सामना साधुओं के वेश में व्यक्तियों के एक समूह से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और वीडियो के अनुसार, लोगों ने कथित तौर पर जोड़े के साथ दुर्व्यवहार किया, युवक के साथ मारपीट की तथा पास की सड़क पर उसका पीछा किया। हमले के दौरान युवती को हस्तक्षेप करते और उसे बचाने का प्रयास करते देखा गया।

इस घटना में शामिल व्यक्तियों ने कथित तौर पर दावा किया कि सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ समय बिताने वाला युवा जोड़ा इस शहर के धार्मिक चरित्र को अपमानित कर रहा था।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक, चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस युवा जोड़ों पर इस तरह के हमलों के बारे में रिपोर्टों से अवगत थी।

त्रिपाठी ने कहा,‘‘हमने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा अयोध्या के कोतवाल को सौंपा गया है।’’

पुलिस ने कहा कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में