BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and Live Updates 09 December 2024 : संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

Today News and Live Updates 09 December 2024 : संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

Deepak SahuUpdated on 07 Feb 2025 | 9:03 am
Today News and Live Updates 09 December 2024 । Image Credit: IBC24

नई दिल्लीः चलिए अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर..

नई दिल्ली।Today News and Live Updates 09 December 2024 : आरबीआई की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें कहा गया कि, संजय मल्होत्रा RBI के नए गर्वनर होंगे। वे 11 दिसंबर से अपना पद संभाल लेंगे जो अगले तीन साल के लिए होगा। वहीं वर्तमान गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल अब समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत्रा के नाम पर मुहर लगाई गई है।

 

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से, अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

सदन की कार्यवाहीः संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में पहले अदाणी, संभल जैसे मुद्दे और फिर भाजपा के राहुल गांधी पर गंभीर आरोपों को लेकर हंगामा हुआ। ऐसे ही राज्यसभा की कार्यवाही नोटों की गड्डी मिलने को लेकर हंगामेदार रही। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने सोमवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और कृषि उत्पादों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर माल और सेवा कर (जीएसटी) हटाने के मुद्दे पर चर्चा का आग्रह किया।

जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम: श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में सोमवार को एक संदिग्ध बैग मिला। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने बैग की जांच की तो उसमें आईईडी मिला।

दिल्ली के 40 स्कूलों में बम की धमकी: दिल्ली के 40 स्कूलों को सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों से बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बम धमकी की सूचना सबसे पहले डीपीएस आरके पुरम से सुबह 7.06 बजे और जीडी गोयनका पश्चिम विहार से सुबह 6.15 बजे मिली। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वाॅड और फायर ब्रिगेड की टीमें वहां भेजी गईं। हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

मध्यप्रदेश में लव जिहादः लाख कोशिशों के बाद भी धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच अब दमोह जिले में फिर एक युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। समुदाय विशेष का एक युवक एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं नाबालिग को देश की राजधानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फसल बर्बाद करने पर दो पक्षों में मारपीट-गोलीबारीः बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के लगमा स्थित खेत में लगे चने का फसल को ट्रैक्टर के जरिए बर्बाद करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी हुई है। वहीं दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी करने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। इधर घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

09 Dec 2024 | 10:01 pm

अंबिकापुर कांग्रेस नेता ने पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना

अंबिकापुर
कांग्रेस नेता ने पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के जरीता लैतफलांग के सामने कसा तंज
कांग्रेस नेता और नगर निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने कहा
छग में शराब घोटाला हो रहा था तब कांग्रेस प्रभारी कहां थे
उन्होंने दिल्ली में इसकी जानकारी क्यो नही दी
5 साल के कार्यलकाल का अनुभव अच्छा नहीं रहा
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हताशा है
ये हताशा दूर करना होगा तभी निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेंगे
पूर्व मंत्री TS सिंह देव, अमरजीत भगत भी थे मौजूद

09 Dec 2024 | 9:53 pm

पूर्व मंत्री TS सिंहदेव का CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

पूर्व मंत्री TS सिंहदेव का CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

CM विष्णु देव साय ने X में TS सिंहदेव को लिखा

TS सिंहदेव जी,आपकी शुभेच्छा के लिए आभार

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हम काम कर रहे है

जनसुविधा के कामों में दलगत राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिये

हम सभी अधूरे कामों को बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरा कर रहे हैं

TS सिंहदेव ने स्वास्थ सुविधा पर राज्य सरकार की तारीफ की थी

09 Dec 2024 | 9:41 pm

पेंड्रा: आपसी रंजिश में फिर हुई चाकूबाजी

पेंड्रा: आपसी रंजिश में फिर हुई चाकूबाजी
दाबेली दुकान संचालक को युवक ने मारा चाकू
आरोपी युवक को दुकान संचालक ने 1 महीने पहले मारा था चाकू
घटना के बाद जेल में था दुकान संचालक युवक
हमले में युवक घायल, इलाज जारी
आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
गौरेला थाना क्षेत्र का मामला

09 Dec 2024 | 9:17 pm

भोपाल आयुष्मान इंपैनल्ड अस्पतालों में अब बनेंगे कार्ड …

भोपाल

आयुष्मान इंपैनल्ड अस्पतालों में अब बनेंगे कार्ड …

कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदना केयर बनाने के जारी किए निर्देश …

शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सालयों व नर्सिंग होम को जारी किए निर्देश ….

70 साल व उससे अधिक उम्र का बनेगा कार्ड …

जिले में अब तक 20 हजार से अधिक वरिष्ठजनों का बना कार्ड …

शासकीय अस्पतालों के साथ साथ 160 प्राइवेट अस्पताल योजना में शामिल .

09 Dec 2024 | 9:17 pm

रायपुर में नहीं थम रहा चाकूबाजों का आतंक

रायपुर में नहीं थम रहा चाकूबाजों का आतंक

बोरियाखुर्द में बदमाश ने
दिनदहाड़े 3 बजे बुजुर्ग महिला को मारा चाकू

महिला के दोनों हाथ और चेहरे पर लगी चोट

मठपुरैना सिमरन सिटी में घुसे 3 चाकूबाज

ट्रेवल्स संचालक को चाकू मारने घुसे थे बदमाश

धमकी देने देकर वीडियो भी बनाते रहे बदमाश

दोनों घटना टिकरापारा थाना इलाके की

थाना प्रभारी ने दोनों मामलों में बयान देने से किया इंकार

09 Dec 2024 | 9:17 pm

आन्ध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM को मिली धमकी

आन्ध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM को मिली धमकी
डिप्टी CM पवन कल्याण को मिली जान से मारने की धमकी
एक अज्ञात नंबर से डिप्टी CM पास आया कॉल
गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

09 Dec 2024 | 8:31 pm

दुर्ग- गृह मंत्री मंत्री विजय शर्मा ले रहे प्रशासनिक बैठक

दुर्ग-
गृह मंत्री मंत्री विजय शर्मा ले रहे प्रशासनिक बैठक
विधायक गजेंद्र यादव,ललित चंद्राकर,डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,ईश्वर साहू भी मौजूद
कलेक्टर,संभाग आयुक्त,आईजी , एसपी सहित अधिकारी बैठक में शामिल

09 Dec 2024 | 8:20 pm

भिलाई : मुक्ता आर्ट 2 थिएटर में लूट

भिलाई : मुक्ता आर्ट 2 थिएटर में लूट
2 दिन की कमाई 1 लाख 34 हजार रु की लूट
अज्ञात चोरों ने तड़के 4 बजे गार्ड को मारा चाकू
CCTV के DVR भी साथ ले उड़े चोर
थिएटर के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत
पुरानी भिलाई थाना पुलिस जांच में जुटी

09 Dec 2024 | 8:19 pm

संभल संभल हिंसा के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

संभल

संभल हिंसा के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

SP सांसद के इलाके में भारी पुलिस बल के साथ दबिश

पुलिस ने 13 घरों पर दबिश के दौरान बरामद किए तमंचे और कारतूस

एक घर से 93 स्मैक की पुड़ियों को भी किया बरामद

पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया

SP कृष्ण कुमार विश्नोई और ASP के नेतृत्व में दो थानों की फोर्स के अलावा RRF, RAF ने दी दबिश

नखासा थाना इलाके का मामला

09 Dec 2024 | 8:10 pm

बेमेतरा ट्रक ने बाइक सवार 2 युवक को कुचला

बेमेतरा
ट्रक ने बाइक सवार 2 युवक को कुचला
1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
घायल को अस्पताल में किराया भर्ती
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
नांदघाट थाना क्षेत्र के NH 30 का मामला

09 Dec 2024 | 7:42 pm

राजिम : 92 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राजिम
92 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
जब्त गांजे की कीमत करीब 9 लाख रू
कार के डिक्की में छुपाकर ला रहे थे गांजा
राजिम पुलिस ने की कार्रवाई

09 Dec 2024 | 7:31 pm

छिंदवाड़ा शराब पीकर उत्पाद मचा रहे युवक की TI ने फिल्मी स्टाइल में कर दी पिटाई

छिंदवाड़ा
शराब पीकर उत्पाद मचा रहे युवक की पिटाई
TI ने फिल्मी स्टाइल में कर दी मनचले की पिटाई
पिटाई का वीडियो हुआ वायरल मामला
थाना कोतवाली का मामला

09 Dec 2024 | 7:17 pm

रामानुजगंज : जल संसाधन विभाग के तत्कालीन SDO गिरफ्तार

रामानुजगंज
जल संसाधन विभाग के तत्कालीन SDO गिरफ्तार
SDO संजय ग्रायकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करीब 8 करोड़ की राशि गबन कर 1 वर्ष से फरार था SDO
ग्रामीणों के मुआवजे की राशि को अपने निजी खाते में किया था ट्रांसफर
आरोपी SDO को पुलिस ने रायगढ़ से किया गिरफ्तार
रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला

09 Dec 2024 | 6:55 pm

रीवा- शराब दुकान के सामने मारपीट

रीवा-
शराब दुकान के सामने मारपीट
शराबियों के 2 गुट में मारपीट
मारपीट का वीडियो आया सामने
पुलिस कंट्रोल रूम से 200 मीटर हुई घटना
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

09 Dec 2024 | 6:46 pm

जांजगीर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे जांजगीर

जांजगीर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे जांजगीर
BJP दफ्तर में ले रहे कोर कमेटी की बैठक
BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

09 Dec 2024 | 6:36 pm

रायपुर: DMF वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को ED ने कोर्ट में किया पेश

रायपुर: DMF घोटाला मामला
DMF वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को ED ने कोर्ट में किया पेश
4 दिन की ED की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने पर विशेष कोर्ट मे किया पेश
रानू साहू और माया वारियर का करीबी है मनोज
ED द्वारा पेश चालान सूची में मनोज कुमार द्विवेदी का भी है नाम
कोर्ट ने आरोपी मनोज को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
ईडी की विशेष कोर्ट मे आरोपी को किया था पेश

09 Dec 2024 | 6:36 pm

अंबिकापुर : पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का बयान, मैंने नहीं की सरकार की तारीफ

अंबिकापुर
पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का बयान
मैंने नहीं की सरकार की तारीफ
109 करोड़ के लिए मैंने पहल की थी
ऐसे में हमारी बात का वजन पड़ रहा है
पूरा मैदान उनके लिए छोड़ दे क्या, भाजपा ने किया
हम भी पहल कर रहे है
मेकाहारा का काम हम लोगों ने चालू किया था
अब भी बहुत कुछ करने का काम है
जो हमने प्लान बनाया था
हमने प्लान बनाया था उस पर भाजपा काम कर रही है
पूरा क्रेडिट उन्हें लेने दे क्या

09 Dec 2024 | 6:15 pm

बिलासपुर: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

बिलासपुर: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी
4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेरोजगार युवक-युवतियों को बनाता था निशाना
12 से अधिक लोग हुए थे ठगी के शिकार
आरोपियों से 13 लाख नगदी,1 कार और अन्य समान जब्त
सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

09 Dec 2024 | 6:08 pm

रायपुर: DMF घोटाला मामला, ED ने पेश किया चालान

रायपुर: DMF घोटाला मामला,ED ने पेश किया चालान
रानू साहू, माया वारियर समेत 16 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश
8 हजार 21 पन्नों का प्रॉसिक्यूशन चालान पेश किया
ED की विशेष कोर्ट में पेश किया प्रॉसिक्यूशन चालान
ED ने 90 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का चालान पेश किया

09 Dec 2024 | 6:08 pm

अंबिकापुर: शादी समारोह में उठाई गिरी

अंबिकापुर: शादी समारोह में उठाई गिरी
करीब ढाई लाख रू लेकर महिला हुई फरार
घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
शातिराना अंदाज में महिला ने की उठाई गिरी
शहर के निजी होटल में 4 दिसंबर को हुई थी वारदात
मणिपुर थाना पुलिस जांच में जुटी

09 Dec 2024 | 6:04 pm

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा

दिल्ली
RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा
11 दिसंबर से अगले 3 साल के लिए होगा कार्यकाल

09 Dec 2024 | 5:28 pm

नाबालिग छात्र की युवकों ने की पिटाई

शहडोल-
नाबालिग छात्र की युवकों ने की पिटाई
लात घुसों से युवक कर रहे छात्र की पिटाई
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी

09 Dec 2024 | 5:22 pm

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बयान

सक्ती: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बयान
साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पर कहा
1 साल में भाजपा ने क्या क्या किया
अपना रिपोर्ट कार्ड बताएं
पिछ्ले शासन के स्वीकृत कार्यों को अपना बता के रिपोर्ट पेश कर रहें हैं
हमने जिसको उदघाटन किया था
उसका डबल उद्घाटन किया जा रहा है, हमें मंजूर नहीं है
विरोध करने पर डर लगता है
डबल इंजन की सरकार है कहीं हमें कुचल न दें
मंत्री, विधायक ऐसे कोई भी 5 कार्य बताएं
जो उन्होंने स्वीकृत, निर्माण औक उद्घाटन किया हो

09 Dec 2024 | 5:12 pm

राजस्थान हर क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ेगा: मंत्री पीयूष गोयल

जयपुर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर समिट पर कहा, “मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान की सभे मंत्री, विधायक, अधिकारी और आमजन को राइजिंग राजस्थान के ऐसे सफल प्रयोग के लिए बधाई देता हूं, जिसमें देश और दुनिया के बड़े नामी उद्योगों ने राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश के लिए MoU साइन किए हैं… राजस्थान हर क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ेगा…”

 

 

09 Dec 2024 | 5:11 pm

2 साल के कार्यकाल में हिमाचल बिकने पर आ गया, हिमाचल भवन बिकने की कगार पर है: भाजपा नेता जयराम ठाकुर

मंडी: भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, “लोग पूछ रहे हैं कि ये(हिमाचल सरकार) किस बात का जश्न मना रहे हैं? हिमाचल प्रदेश में हजारों लोग बेघर हो गए हैं, जिनके घर बाढ़ में तबाह हो गए। घर बनाने के लिए 7 लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन आज भी हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें राहत का एक भी रुपया नहीं मिला… 2 साल के कार्यकाल में हिमाचल बिकने पर आ गया, हिमाचल भवन बिकने की कगार पर है… ये सब गंभीर मुद्दे हैं। मौजूदा सरकार में लूट की इजाजत दी गई है… कांग्रेस पार्टी के नेता इसी में लगे हैं कि हिमाचल को कैसे लूटा जाए, बेचा जाए, यहां का माहौल कैसे खराब किया जाए। भाजपा ने तय किया है कि हम इन मुद्दों को उठाने के लिए लोगों के बीच जाएंगे, इसी के तहत हम आज मंडी आए हैं, मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री तक ये बात पहुंचेगी और वे इसका संज्ञान लेंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।”

 

09 Dec 2024 | 5:08 pm

तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रावास के छात्र

धार: तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रावास के छात्र
हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य को हटाने की मांग
हॉस्टल में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार
अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन किया समाप्त
एकलव्य बालक छात्रावास गंधवानी का मामला

09 Dec 2024 | 5:07 pm

तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रावास के छात्र

धार: तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रावास के छात्र
हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य को हटाने की मांग
हॉस्टल में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार
अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन किया समाप्त
एकलव्य बालक छात्रावास गंधवानी का मामला

09 Dec 2024 | 5:02 pm

पूर्व विधायक गुलाब कमरो का बयान

मनेन्द्रगढ़
पूर्व विधायक गुलाब कमरो का बयान
घर में पुलिस प्रशासन के लोग आए थे
विपक्ष से प्रशासन डरा हुआ है
सरकार किसानों का काम नहीं कर पा रही है
CM के आगमन के मद्देनजर घर में रहने कहा गया

09 Dec 2024 | 4:52 pm

बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

सूरजपुर: बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
शासकीय जमीन पर कब्जा करने का लगा रहे आरोप
गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा रहे आरोप
कब्जा कर धान फसल की जबरन कटाई का भी आरोप
SDM के कार्रवाई करने का आश्वासन पर लौटे ग्रामीण
सूरजपुर के लटोरी इलाके का मामला

09 Dec 2024 | 4:51 pm

भारत कुटनीतिक रास्ते पर चलकर अच्छी पहल करेगा और हमारे हिंदू समाज को सुरक्षित करेगा: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

गोलाघाट: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश मुद्दे पर कहा, “यह चिंतनीय विषय है, आज भारत के विदेश सचिव ढाका गए और हमारा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत कुटनीतिक रास्ते पर चलकर अच्छी पहल करेगा और हमारे हिंदू समाज को सुरक्षित करेगा…”

09 Dec 2024 | 4:50 pm

स्वार्थ का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलता: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के MVA छोड़ने पर कहा, “स्वार्थ का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलता। ये सब छिपा हुआ उद्देश्य लेकर अपने परिवारवादी जमीनदारी को बढ़ाने के लिए एकजुट हुए थे। अब इनका असली चेहरा सामने आ रहा है। एक-एक कर सब अलग हो जाएंगे… महाराष्ट्र में परिवारवादियों की जमीनदारी खत्म हो गई, बिहार में भी वही इतिहास पुनः स्थापित होगा।” PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर उन्होंने कहा, “‘जो लोग बीमार हैं, जिनकी मानसिकता पूरी तरह से राष्ट्र के खिलाफ है, अपनी संस्कृति और संस्कारों के विरुद्ध है, वहीं ऐसे मानसिकता का भाव झलकता है।”

 

09 Dec 2024 | 4:44 pm

सोरोस फाउंडेशन का कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है: सांसद राजीव शुक्ला

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “सोरोस फाउंडेशन का कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है। यह एक बेवजह की अफवाह है… वे उस वास्तविक बात पर चर्चा नहीं कर रहे हैं जिसकी मांग की जा रही है… सत्ताधारी पार्टी एक फर्जी मामले पर सदन को चलने नहीं दे रही है…”

 

 

09 Dec 2024 | 4:43 pm

गोवा सरस 2024 कार्यक्रम मडगांव के रविंद्र भवन में हो रहा है: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

मडगांव: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “गोवा सरस 2024 कार्यक्रम मडगांव के रविंद्र भवन में हो रहा है, मेरे साथ मंत्री भी मौजूद हैं। नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनी शुरू की गई है, यहां महिला स्वयं सहायता समूहों के तमाम स्टॉल हैं। गोवा के सभी लोगों, पर्यटकों को यहां आकर उनके उत्पाद खरीदने चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए…”

 

09 Dec 2024 | 4:37 pm

अधिक दाम में खाद यूरिया बेचने पर कार्रवाई

जबलपुर-
अधिक दाम में खाद यूरिया बेचने पर कार्रवाई
दुकान संचालक पर कृषि विभाग ने दर्ज कराई FIR
वेदांत ट्रेडिंग कंपनी के संचालक पर शहपुरा थाने में FIR

09 Dec 2024 | 4:31 pm

आने वाले समय में मेकाहारा में 700 बेड का अस्पताल बनेगा

CM विष्णु देव साय का बयान
आने वाले समय में मेकाहारा में 700 बेड का अस्पताल बनेगा
उसकी क्षमता 2000 बेड की हो जाएगी
TS सिंहदेव के तारीफ करने को लेकर कहा
वह सज्जन व्यक्ति है, स्वास्थ्य मंत्री थे
उनका कार्य कैसा रहा यह पूरा प्रदेश जानता है
मैं नहीं कहूंगा

09 Dec 2024 | 4:23 pm

में अपनी चिंताओं से अवगत कराना चाहिए: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

दिल्ली: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हमें अपनी चिंताओं से अवगत कराना चाहिए… अल्पसंख्यकों की भलाई और सुरक्षा महत्वपूर्ण है… इनमें से कुछ घटनाएं… बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की बताई गई हैं। यह बांग्लादेश के लिए अच्छा नहीं है। यह कुछ ऐसा है जिसे हमें निश्चित रूप से बताना चाहिए कि हम इस पर नज़र रख रहे हैं और हम इसके बारे में चिंतित हैं। मुझे लगता है कि विदेश सचिव ने सही काम किया होगा…”

 

 

09 Dec 2024 | 4:18 pm

CM के कार्यक्रम में महिला ने किया हंगामा

अंबिकापुर
CM के कार्यक्रम में महिला ने किया हंगामा
CM ने हंगामा मचा रही महिला को मंच पर बुलाया
महिला की मांग को हल कराने प्रशासन को दिया निर्देश

09 Dec 2024 | 3:58 pm

किसान के साथ हुई लूट का खुलासा

दतिया
किसान के साथ हुई लूट का खुलासा
पड़ोसी ने ही रची थी लूट की साजिश
दो साथियों के साथ मिलकर की थी लूट
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश जारी
सिनावल पुलिस ने की कार्रवाई

09 Dec 2024 | 3:56 pm

सिंधिया के प्रचार में न आने पर VD शर्मा का प्रेस नोट

सिंधिया के प्रचार में न आने पर VD शर्मा का प्रेस नोट

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा

BJP को खड़े करने में सिंधिया परिवार की बड़ी भूमिका है

*इसी सिंधिया परिवार से
ज्योतिरादित्य सिंधिया आते हैं*

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिन-रात मेहनत कर रहे हैं

09 Dec 2024 | 3:38 pm

आज 9 दिसंबर को संविधान सभा की पहली बैठक हुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पानीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 9 दिसंबर को संविधान सभा की पहली बैठक हुई। ऐसे समय में जब देश संविधान के 75 साल का जश्न मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वव्यापी बनाने की प्रेरणा देती है… इस समय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भी आयोजन हो रहा है। मैं गीता की इस धरती को नमन करता हूं…”

 

09 Dec 2024 | 3:31 pm

11 दिसंबर को CM साय का दौरा

पखांजूर-
11 दिसंबर को CM साय का दौरा
CM के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
कलेक्टर ने सभा स्थल किया निरीक्षण

09 Dec 2024 | 3:29 pm

हरियाणा त्याग, धैर्य, शौर्य और सेवा का संदेश देने वाली धरती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पानीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा त्याग, धैर्य, शौर्य और सेवा का संदेश देने वाली धरती है…2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसी ऐतिहासिक भूमि से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की नींव रखी थी…प्रधानमंत्री मोदी आज इसी कड़ी में यह दूसरी सौगात देश की बहनों को बीमा सखी योजना के रूप में इसी पवित्र भूमि से दे रहे हैं…”

 

09 Dec 2024 | 3:28 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया

पानीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LIC ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया व महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला रखी।

 

 

09 Dec 2024 | 3:10 pm

जीतू पटवारी पर भड़की पूर्व विधायक शबनम मौसी

जीतू पटवारी पर भड़की पूर्व विधायक (किन्नर) शबनम मौसी

किन्नर का अपमान किया है,इन्हें किन्नर समाज का श्राप, लगेगा

जीतू पटवारी से मुलाकात का समय न मिलने पर भड़की शबनम मौसी

जीतू पटवारी में लोगो को जोड़ने की क्षमता नहीं है

कोई अध्यक्ष मिल नहीं रहा था इसलिए जीतू को अध्यक्ष बना दिया

जीतू को अध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस की ओर खराबी हो रही है

जीतू पटवारी के घर गए थे उनके सहयोगियों ने मिलने नहीं दिया

कांग्रेस इनकी बपौती है क्या जिनसे चाहे मिलेंगे जिन्हें चाहते ठुकरा देंगे

जीतू पटवारी के आचरण ऐसे है तभी लोग छोड़ के जा रहे है

पहले भी सदस्यता लेते आई थी तो अपमानित किया था बहुत दुखी हूं

09 Dec 2024 | 2:56 pm

राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी आग

दिल्ली: राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी का प्रतीक्षा है।

09 Dec 2024 | 2:33 pm

नीट पीजी काउंसलिंग पर HC का बड़ा आदेश

जबलपुर – नीट पीजी काउंसलिंग पर HC का बड़ा आदेश

NEET-PG 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया रद्द

HC ने नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडीकल साइंस (NBEMS) को दिए निर्देश

NBEMS नए सिरे से बनाए स्टेट मेरिट लिस्ट

09 Dec 2024 | 2:25 pm

स्कूल प्रांगण में पढ़ाई कर रहे है बच्चों पर गिरा पेड़

विदिशा
स्कूल प्रांगण में पढ़ाई कर रहे है बच्चों पर गिरा पेड़
हादसे में 5 बच्चे घायल, 3 गंभीर
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
बासौदा के शासकीय माध्यमिक शाला की घटना

09 Dec 2024 | 2:21 pm

हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधायक निर्मला सप्रे को जारी किया नोटिस

इंदौर : हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधायक निर्मला सप्रे को जारी किया नोटिस

बिना विधायक निर्मला सप्रे के विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार ने लगाई थी याचिका

निर्मला सप्रे की विधायकी को निरस्त करने के लिए पेश की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

याचिका में निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने की रखी गई है मांग

09 Dec 2024 | 1:49 pm

2 नक्सली को किया गिरफ्तार

बीजापुर – DRG बीजापुर और थाना नैमेड़ कार्रवाई
2 नक्सली को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार 1 नक्सली पर था 1 लाख इनाम
कडेर के पूर्व सरपंच हत्या में थे शामिल

09 Dec 2024 | 1:15 pm

जेपी नड्डा के आगमन पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान

जेपी नड्डा के आगमन पर बोले

नड्डा जी आ रहे है तो धान की कीमत को लेकर स्पष्ट करे कि क्या 3100 रुपए में धान खरीद हो रही है

शराब की घर घर डिलीवरी भी मोदी की गारंटी में शामिल है क्या

प्रदेश के युवा सूखे नशे की गिरफ्त में है

सरकार अपनी विफलताओं की भी जानकारी रिपोर्टकार्ड में साझा करेगी

युवाओं के लिए सरकार ने क्या किया, इसकी भी जानकारी दे

09 Dec 2024 | 1:11 pm

गृहमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ले रहे भाजपा की बैठक

दुर्ग-
गृहमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ले रहे भाजपा की बैठक
संगठन चुनाव को लेकर हो रही बैठक
MLA ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू भी मौजूद
सुबह से संघ कार्यालय पहुंचे विजय शर्मा
निगम के स्वच्छता पखवाड़े की रैली को दिखाई हरी झंडी

09 Dec 2024 | 12:50 pm

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे सभी वेयरहाउस संचालक

जबलपुर- कलेक्टर कार्यालय पहुंचे सभी वेयरहाउस संचालक

3 साल से बकाया किराया चुकाने की कर रहे मांग

किराया ना मिलने पर वेयरहाउसों की चाबी कलेक्टर को सौंपने पर अड़े

क्लेक्टर दीपक सक्सेना ने संचालकों के साथ शुरू की बैठक

09 Dec 2024 | 12:34 pm

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

अंबिकापुर-
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
बाइक में एक युवक समेत 3 युवती थे सवार
बाइक खाई में गिरने से चारों गंभीर घायल
मैनपाट के मेहता प्वाइंट मोड़ के पास हुआ हादसा
मैनपाट कमलेश्वरपुर थानाक्षेत्र के मेहता प्वाइंट की घटना

09 Dec 2024 | 11:49 am

बालाघाटः किसान संगठन के आव्हान पर वारासिवनी बंद

बालाघाटः किसान संगठन के आव्हान पर वारासिवनी बंद
धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए दिए जाने की मांग
किसानों के आव्हान पर व्यापारियों ने भी बंद को दिया समर्थन
अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद

09 Dec 2024 | 11:38 am

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर दौरा, देवेंद्र तोमर के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

ग्वालियरः अल्प प्रवास पर आएंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आएंगे,
दोपहर 3:00 बजे पुरानी छावनी में होगा अंतिम संस्कार।

09 Dec 2024 | 11:32 am

खैरागढ़ः अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 300 कट्टा धान किए जब्त

खैरागढ़ः अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई
300 कट्टा धान किए जब्त
MP से पिकअप वाहन में लेकर आ रहे थे
गातापार जंगल चेक पोस्ट पर की कार्रवाई
राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

09 Dec 2024 | 11:24 am

दमोह -जबलपुर हाइवे पर सड़क हादसा, युवक की मौत

दमोहः दमोह जबलपुर हाइवे पर सड़क हादसा
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
बाइक सवार युवक की मौत
गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम
जबेरा पुलिस समझाने में जुटी हुई
जबेरा थाना क्षेत्र के जलैरी के पास की घटना

09 Dec 2024 | 11:19 am

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

दिल्लीः लोकसभा शीतकालिन सत्र का 10वां दिन
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

09 Dec 2024 | 11:14 am

कांकेरः छात्रावास के दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा

कांकेरः छात्रावास के दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा
हादसे में छात्रा हुई घायल
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती

09 Dec 2024 | 11:09 am

जबलपुर में मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा

जबलपुर: मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा
20 से अधिक मजदूर घायल, 8 गंभीर
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
35 से 40 मजदूर थे वाहन में सवार
पाटन थाना क्षेत्र की घटना

09 Dec 2024 | 11:05 am

IRCTC की वेबसाइट हुई ठप, अगले एक घंटे के लिए टिकटों की बुकिंग बंद

दिल्लीः IRCTC की वेबसाइट हुई ठप
अगले एक घंटे के लिए टिकटों की बुकिंग बंद
वेबसाइट ठप होने से रेल टिकटों की नहीं हो पा रही बुकिंग
यात्रियों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना
IRCTC ने बयान जारी कर कहा
साइट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है
अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी

09 Dec 2024 | 10:49 am

बिलासपुर में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट

बिलासपुरः दो भाइयों के बीच हुई मारपीट
मालिकाना हक को लेकर हुआ था विवाद
दोनों भाइयों ने मारपीट का मामला कराया दर्ज
सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी
निजी किम्स अस्पताल के मालिकाना हक का है मामला

09 Dec 2024 | 10:41 am

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा
13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा
साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड
भाजपा संगठन और सरकार जुटी तैयारी में

09 Dec 2024 | 10:36 am

कांकेर में वन रक्षक भर्ती के दौरान युवक की मौत

कांकेरः युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
वन रक्षक भर्ती के दौरान युवक की मौत
200 मीटर का दौड़ लगाते नीचे गिरा था युवक
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
आज से हुई है फिजिकल टेस्ट की शुरुआत

09 Dec 2024 | 10:29 am

बालोद में लोन के नाम पर कई गांव की महिलाओं से ठगी

बालोदः लोन के नाम पर कई गांवों की महिलाओं से ठगी
किनारगोंदी गांव की 100 से अधिक महिलाओं ने की शिकायत
गुरुर थाने में महिलाओं ने की शिकायत
सप्तऋषि संस्थान का एजेंट बन की ठगी
महिलाओं के नाम से निकाला लोन
30 हजार से 2 लाख तक का लोन निकाला
महिला को 3 से 5 हजार रुपए ही दिया
पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में

09 Dec 2024 | 10:23 am

सीरियाई राष्ट्रपति ने परिवार समेत रूस में शरण ली

दमिश्क, सीरियाः सीरियाई राष्ट्रपति ने परिवार समेत रूस में शरण ली
ईरान बोला- असद की सेना ने बहुत जल्द सरेंडर किया, ऐसी उम्मीद नहीं थी
सीरिया में विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा जमा
सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस भागे
राष्ट्रपति भवन में घुसे लोग, सामान उठाकर ले गए
सीरिया के पीएम अल जलाली को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया
विद्रोहियों के साथ अज्ञात स्थान को जाते हुए वीडियो आया सामने

09 Dec 2024 | 10:16 am

धान उपार्जन केंद्र कनकबीरा के उपकेंद्र के कार्यालय में लगी आग

सारंगढ़ः धान उपार्जन केंद्र कनकबीरा के उपकेंद्र के कार्यालय में लगी आग
झोपड़ी बनाकर कार्यलय का किया जा रहा था संचालन
आग लगने से करीब 10 हजार बारदाना जलकर खाक
कंप्यूटर सेट, इलेक्ट्रानिक कांटा, बाइक, समेत अन्य सामान जलकर खाक
देर रात लगी आग, आग लगने का कारण अज्ञात

09 Dec 2024 | 10:11 am

भोपाल में कंटेनर ट्रक में भरा लाखो का सामान बदमाशों ने लूटा

भोपालः कंटेनर ट्रक में भरा लाखो का सामान बदमाशों ने लूटा
11 मील टोल के पास बदमाश ड्राइवर को शराब पिलाकर कंटेनर ट्रक ले कर भागे
ड्राइवर ने वारदात की जानकारी कंटेनर ट्रक के मालिक को रास्ते में फोन कर दी
जानकारी देने के बाद ड्राइवर भी लापता मोबाइल भी हुआ उसका बंद
मालिक को कंटेनर ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर डिवाइन स्कूल के पास लावारिस हालात में मिला
कंटेनर ट्रक में लाखो की मैग्गी बदमाश ले भागे ट्रक के 3 टायर फोड़ डीज़ल भी निकाल ले गए
बिलखिरिया थाना भोपाल की घटना

09 Dec 2024 | 10:06 am

वाड्रफनगर में घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म

वाड्रफनगरः घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म
पड़ोस में रहने वाले युवक ने दिया घटना को अंजाम
पीड़िता ने बसंतपुर थाने में की लिखित शिकायत
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
वाड्रफनगर के बसंतपुर थाना क्षेत्र का मामला

09 Dec 2024 | 10:01 am

शस्त्रागार से कारतूसों की चोरी मामले में 7 कर्मचारी सस्पेंड

मुरैनाःशस्त्रागार से कारतूसों की चोरी मामले में 7 कर्मचारी सस्पेंड
दो कंपनी कमांडर समेत क्वार्टर गार्ड के 7 कर्मचारी सस्पेंड
DRP लाइन के शस्त्रागार से 268 कारतूसों की हुई थी चोरी
पांचवी बटालियन और ग्वालियर की सेकेंड बटालियन के कारतूस रखे थे
ग्वालियर IG,SAF आईजी और पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई
चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक के बंगले की भी सुरक्षा बढ़ाई

09 Dec 2024 | 9:56 am

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर का निधन

ग्वालियरःऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर का निधन,
एयर एंबुलेंस टैक्सी से शिफ्ट किया गया था उन्हें हैदराबाद,
ज्यादा तबीयत खराब होने पर भोपाल में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग,
भोपाल के चिरायु अस्पताल ली अंतिम सांस,
ग्वालियर के लिए शव रवाना,
देवेंद्र तोमर नगर निगम में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं

09 Dec 2024 | 9:51 am

अंबिकापुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

अंबिकापुरः केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत
इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
तबियत बिगड़ने के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था कैदी सकुल राम

09 Dec 2024 | 9:46 am

महू-बांद्रा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ट्रेनों में लंबी वेटिंग के मद्देनजर रेलवे ने लिया फैसला

इंदौरः ट्रेनों में लंबी वेटिंग के मद्देनजर रेलवे ने लिया फैसला
महू बांद्रा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
शीतकालीन अवकाश के चलते चलाई जाएगी ट्रेन
11 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलाई जाएगी ट्रेन
22 दिनों में दोनों छोर से लगाएगी 7 – 7 फेरे
आज से ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू

09 Dec 2024 | 9:41 am

डबरा PWD के सब इंजीनियर की पिटाई

ग्वालियरः डबरा PWD के सब इंजीनियर की पिटाई
युवती ने की PWD के सब इंजीनियर की पिटाई
चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल
युवती से अश्लील हरकत करने पर की पिटाई
नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था रेस्ट हाउस
डबरा सिटी थाना क्षेत्र की घटना

09 Dec 2024 | 9:39 am

संसद के शीतकालीन सत्र का 10वां दिन आज, हंगामें के आसार

दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र का 10वां दिन आज
संसद में भाजपा उठाएगी कांग्रेस की फंडिंग का मामला
कांग्रेस की फंडिंग को लेकर कर सकती है हंगामा
BJP सांसद निशिकांत बोले- राहुल से 10 सवाल पूछेंगे
रविवार को बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया था आरोप
सोनिया गांधी कश्मीर विरोधी संगठन से जुड़ीं
भारत विरोधी सोरोस कांग्रेस को फंडिंग कर रहे
FDL-AP की सह अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी
संगठन को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से मिलती फंडिंग
फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक

09 Dec 2024 | 9:39 am

प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान और हरियाणा दौरा आज

दिल्ली- प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान और हरियाणा दौरा आज
जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट में होंगे शामिल
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का करेंगे उद्घाटन
राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी करेंगे उद्घाटन
हरियाणा के पानीपत भी जाएंगे पीएम मोदी
LIC की ‘बीमा सखी योजना’ की करेंगे शुरुआत
महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कैंपस का करेंगे शिलान्यास

09 Dec 2024 | 9:34 am

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को पहुंचे, INS तुशील के कमीशनिंग समारोह में लेंगे हिस्सा

मॉस्को, रूसः भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को पहुंचे
रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने किया स्वागत
INS तुशील के कमीशनिंग समारोह में लेंगे हिस्सा
रूस में राजनाथ सिंह भारत को सौंपेंगे INS तुशील
राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करेंगे राजनाथ सिंह
रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ बैठक की करेंगे सह-अध्यक्षता
IRIGC M&MTC बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

09 Dec 2024 | 9:31 am

सतना में पूर्व कांग्रेस पार्षद राजदीप सिंह के भाई पर जानलेवा हमला

सतनाः पूर्व कांग्रेस पार्षद राजदीप सिंह के भाई पर जानलेवा हमला
देर रात अंकित सिंह गब्बू पर जानलेवा हमला
फायरिंग और गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश
अंकित सिंह की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
घायल के समर्थकों ने अस्पताल में किया हंगामा
रीवा रोड के जमीन को लेकर हुआ था विवाद
जमीन कारोबारी योगेश त्रिपाठी और साथियों पर हमला का आरोप
तनाव बढ़ने पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात
कोलगवां थाना क्षेत्र का मामला

09 Dec 2024 | 9:31 am

आज सीएम विष्णु देव साय का मनेंद्रगढ़ और अंबिकापुर दौरा

रायपुरः आज सीएम विष्णु देव साय का मनेंद्रगढ़ और अंबिकापुर दौरा
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे करोड़ों की सौगात
549 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात
चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय का करेंगे लोकार्पण
कई योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री और राशि करेंगे ट्रांसफर
सरगुजा जिले को देंगे 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ
छत्तीसगढ़ कोलता समाज के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

09 Dec 2024 | 9:31 am

विदिशा में भतीजी से रेप का आरोप, भाजपा नेता पर मामला दर्ज

विदिशाः भतीजी से रेप का आरोप, भाजपा नेता पर मामला दर्ज
आरोपी योगेन्द्र सोलंकी पर नटेरन थाने में FIR
भाजपा का ज़िला अध्यक्ष बताया जाता है आरोपी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm