वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी को यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया

वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी को यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया

वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी को यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया
Modified Date: August 5, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: August 5, 2026 4:09 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) सीबीआई ने कथित तौर पर बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़ा आरोपी विशाखा राठौड़ को संयुक्त अरब अमीरात से वापस लाने की प्रक्रिया में समन्वय किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को यह कहा।

सीबीआई ने बताया कि विशाखा राठौड़ तीन अगस्त को पुणे पहुंची और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने राठौड़ को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया।

बयान में कहा गया, ‘आरोपी बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में वांछित थी। उसने अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश रचकर निवेशकों को झूठा भरोसा दिलाया कि उन्हें निश्चित मासिक मुनाफा (रिटर्न) मिलेगा और उन्हें कई योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आरोपी ने धोखे से धन का दुरुपयोग किया और रकम को कई बैंक खातों तथा ‘डीमैट’ खातों के जरिए इधर-उधर किया।’

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने राठौड़ के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी करवाया।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में