झारखंड में भारत बंद के दौरान श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

झारखंड में भारत बंद के दौरान श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

झारखंड में भारत बंद के दौरान श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
Modified Date: February 12, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: February 12, 2026 3:30 pm IST

रांची, 12 फरवरी (भाषा) झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को ‘भारत बंद’ के दौरान विभिन्न मजदूर संगठनों के सदस्य चार श्रम संहिताओं के विरोध में सड़कों पर उतर आए।

दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न कोयला कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के गेट पर प्रदर्शन किया।

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव उमेश दास ने कहा कि हड़ताल से बैंकिंग, बीमा और कोयला क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

वामपंथी दलों और कांग्रेस ने भी ‘भारत बंद’ को अपना समर्थन दिया है।

राज्य कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा, ‘नए श्रम कानूनों ने नौकरी की सुरक्षा कम कर दी है व कानूनी सुरक्षा उपायों को कमजोर कर दिया है… जिससे श्रमिकों के अधिकारों और हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।’

भाकपा (माले) लिबरेशन के राज्य सचिव मनोज भक्त ने आरोप लगाया कि चारों श्रम संहिताएं ‘श्रमिक वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला’ हैं।

भाषा

शुभम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में