सीएम के बाद अब इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम के बाद अब इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम के बाद अब इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: August 9, 2020 1:35 pm IST

नईदिल्ली। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने रविवार को बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुखार लगने के बाद मैंने टेस्ट कराया, जिसका नतीजा कोरोना पॉजिटिव आया।

ये भी पढ़ें: अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, आदित्य ठाकरे बोले- संकट के सयम में साबित होगी…

वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित और मनिपाल अस्पताल में भर्ती कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की हालत स्थिर है। अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने शनिवार रात को बताया कि मुख्यमंत्री का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में हैं।

ये भी पढ़ें: इडुक्की भूस्खलन: आज फिर मिले 16 लोगों के शव, हादसे में अब तक 42 लोग…

येदियुरप्पा को 02 अगस्त की रात कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद डॉक्टरों के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल से ही फाइलों पर हस्ताक्षर करने के अलावा समीक्षा बैठकों में भी हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रिंयका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- केंद्र सरकार की न…

येदियुरप्पा ने ट्वीट किया था, “ मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, मेरी त​बियत ठीक है, परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।” येदियुरप्पा ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपना ध्यान रखने और अलग जगह में रहने का अनुरोध किया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com