Bike Romance Viral Video: चलती बाइक पर इश्क लड़ा रहे थे युवक युवती, अब कैमरे में कैद हुई घटना, आप भी देखें ‘फिल्मी रोमांस’ का LIVE सीन
Bike Romance Viral Video: चलती बाइक पर इश्क लड़ा रहे थे युवक युवती, अब कैमरे में कैद हुई घटना, आप भी देखें ‘फिल्मी रोमांस’ का LIVE सीन
Bike Romance Viral Video | Photo Credit: IBC24
- चलती बाइक पर रोमांस
- युवक-युवती का वीडियो वायरल
- सार्वजनिक सुरक्षा पर सवाल
पटना: Bike Romance Viral Video आजकल चलती बाइक पर रोमांस करने के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। आए दिन अलग-अलग शहरों और इलाकों से ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। (Patna viral video) ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां चलती बाइक पर युवक और युवती रोमांस कर रहे हैं। (Patna couple viral video) अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bike Romance Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला जेपी गंगा पथ का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है, जबकि युवती उसके साथ बैठी हुई है और उससे लिपटी नजर आ रही है। दोनों का ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गई है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। (Romance Viral Video)
यातायात नियमों का उल्लंघल
वीडियो में सबसे खास बात यह है कि बाइक चला रहे युवक और उसके साथ बैठी युवती, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। चलती बाइक पर इस तरह का करना यातायात नियमों का उल्लंघल का मामला बन सकता है। साथ ही इससे कोई हादसा भी बढ़ सकता है।
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि सार्वजनिक सड़क पर यातायात नियमों का पालन आखिर कौन सुनिश्चित करेगा? लोगों का कहना है कि सड़क पर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह खुद की सुरक्षा के साथ दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। जेपी गंगा पथ राजधानी पटना का चर्चित मार्ग है और यहां बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकती है।
पटना जेपी गंगा पथ पर रोमांस करते नजर आए युवक और युवती, कैमरे में कैद हुआ वीडियो.! pic.twitter.com/pjU3TButna
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) September 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: जहरीली शराब का खेल… मौत का ‘मेल’! सागर में हुई 10 से ज्यादा लोगों की मौत, आखिर कौन है इस घटना का जिम्मेदार?
- Jitan Ram Manjhi Health Update: मोदी सरकार के इस मंत्री की बिगड़ी तबीयत, एम्स के ICU में चल रहा इलाज, डेंगू होने की आशंका
- Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Facebook


