अन्नाद्रमुक विधायक पुडुचेरी के रिजॉर्ट से चेन्नई लौटे, पलानीस्वामी से मिलने पहुंचे
अन्नाद्रमुक विधायक पुडुचेरी के रिजॉर्ट से चेन्नई लौटे, पलानीस्वामी से मिलने पहुंचे
चेन्नई, नौ मई (भाषा) अन्नाद्रमुक के विधायक तीन दिन तक पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में ठहरने के बाद शनिवार को पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे।
पार्टी के 30 से अधिक विधायकों को पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश के रिजॉर्ट में ठहरने के लिए कहा गया था। ऐसी जानकारी है कि उन्हें कथित तौर पर ‘‘क्रॉस वोटिंग या दल-बदल’’ से रोकने के लिए वहां ठहराया गया, क्योंकि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेता विजय सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
गत 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
अन्नाद्रमुक के सूत्रों ने बताया कि पलानीस्वामी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच नयी सरकार के गठन को लेकर पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा करने के लिए विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सी. विजयभास्कर, के पी अंबलगन और बी. वलारमति समेत वरिष्ठ पार्टी नेता पलानीस्वामी के चेन्नई स्थित आवास पहुंचे।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सहयोगी दल अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) द्वारा टीवीके पर लगाए गए उस आरोप पर भी चर्चा होगी, जिसमें कहा गया है कि सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए ‘‘फर्जी’’ समर्थन पत्र का इस्तेमाल किया गया।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


