Jabalpur House Maid Murder : हैवानियत की हदें पार! महिला की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ आरोपी, लाश के साथ हुई इस करतूत की आशंका ने सबको चौंकाया

जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय हाउस मेड आरती चौधरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और आरोपी अतुल कोरी की तलाश जारी है।

Jabalpur House Maid Murder : हैवानियत की हदें पार! महिला की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ आरोपी, लाश के साथ हुई इस करतूत की आशंका ने सबको चौंकाया

Jabalpur House Maid Murder

Modified Date: May 9, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: May 9, 2026 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • 38 वर्षीय हाउस मेड की गला दबाकर हत्या
  • हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका
  • आरोपी अतुल कोरी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

जबलपुर: Jabalpur House Maid Murder  मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शीतलामाई इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 38 वर्षीय हाउस मेड गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हत्या से पहले दुष्कर्म कीआशंका

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 38 वर्षीय आरती चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अतुल कोरी ने महिला की गला दबाकर हत्या की और मौके से घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों को जब अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने दरवाजा खोला, जहाँ भीतर आरती की लाश पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी अतुल कोरी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.