पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक एकजुट है, कोई आंतरिक मतभेद नहीं: वेलुमणि

पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक एकजुट है, कोई आंतरिक मतभेद नहीं: वेलुमणि

पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक एकजुट है, कोई आंतरिक मतभेद नहीं: वेलुमणि
Modified Date: May 28, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: May 28, 2026 8:05 pm IST

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 28 मई (भाषा) अन्नाद्रमुक के थोंडामुथुर सीट से विधायक एस पी वेलुमणि ने बृहस्पतिवार को पार्टी के भीतर मतभेदों और शीर्ष नेताओं के बीच संघर्ष की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि महासचिव ए. के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी और कार्यकर्ता एकजुट हैं।

वेलुमणि ने कहा, ‘‘हमने शुरू से ही यह स्पष्ट किया है कि वह (पलानीस्वामी) हमारे महासचिव हैं। पार्टी को मजबूत करने करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए और चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण किया गया ताकि अन्नाद्रमुक फिर से जीत की राह पर लौट सके। महासचिव ने उन सुझावों को सौहार्दपूर्वक स्वीकार कर लिया।’’

कोयंबटूर लौटने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वेलुमणि ने कहा कि हालिया आंतरिक चर्चाएं चुनावी हार के बाद केवल पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थीं और इनका किसी पद के लिए संघर्ष से कोई संबंध नहीं था।

वेलुमणि ने मीडिया के एक वर्ग और कुछ यूट्यूब चैनलों पर अन्नाद्रमुक के भीतर मतभेद से जुड़ी झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में