Israeli Attack on Lebanon: लेबनान पर इजराइल की एयर स्ट्राइक से मची तबाही, 14 लोगों की मौत, सुरक्षा वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

Israeli Attack on Lebanon: इजराइली सेना ने आज तड़के लेबनान पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

Israeli Attack on Lebanon: लेबनान पर इजराइल की एयर स्ट्राइक से मची तबाही, 14 लोगों की मौत, सुरक्षा वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

Israeli Attack on Lebanon/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 28, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: May 28, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में 14 लोगों की मौत
  • मृतकों में महिलाएं, बच्चे और एक सैनिक शामिल
  • इजराइल-लेबनान सुरक्षा वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

बेरूत। Israeli Attack on Lebanon: मध्य पूर्व क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इजराइली सेना ने आज गुरूवार (यानि 28 मई) को तड़के लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इजराइली सेना का यह हमला वाशिंगटन में होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता से पहले हिजबुल्ला समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और तेज करने से जुड़े अभियान का हिस्सा है।

लेबनान (Israeli Attack on Lebanon) के स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार के स्वामित्व वाली ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इन हमलों में मारे गए लोगों में पांच महिलाएं, बच्चे और लेबनान का एक सैनिक शामिल है तथा दर्जनों लोग घायल हुए। इस बीच, इजराइली सेना ने बताया कि उत्तरी इजराइल में हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में एक सैनिक मारा गया।

Israeli Attack on Lebanon इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य हमलों को तेज करने की घोषणा की थी, जिसके बाद ये हवाई हमले किये गये। लेबनान और इजराइल के सैन्य अधिकारी शुक्रवार को अमेरिका की राजधानी में अपनी पहली सुरक्षा वार्ता करने वाले हैं। इस वार्ता में 17 अप्रैल से लागू नाममात्र के युद्धविराम को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है हालांकि तब से हमले तेज हो गए हैं लेकिन लेबनान की राजधानी बेरूत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

हिज्बुल्ला ने वार्ता को खारिज कर दिया और इसके बजाय उसने अपने प्रमुख सहयोगी ईरान का समर्थन किया। ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से वाशिंगटन के साथ अपनी वार्ता के लिए लेबनान में युद्ध समाप्त करने को एक शर्त बना रखा है। (Israeli Attack on Lebanon)

 

 

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.