AIIMS Trainee Doctor Suicide: AIIMS के ट्रेनी डॉक्टर के साथ पांच दोस्तों ने की घिनौनी हरकत, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
AIIMS Trainee Doctor Suicide: राजकोट AIIMS अस्पताल के एक ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया
AIIMS Trainee Doctor Suicide/Image Credit: IBC24.in File Photo
- राजकोट AIIMS अस्पताल के एक ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली।
- पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- पांचों युवकों पर ट्रेनी डॉक्टर को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
AIIMS Trainee Doctor Suicide: राजकोट: गुजरात के राजकोट स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 25 वर्षीय एक प्रशिक्षु चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद, पुलिस ने रविवार को पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मृत चिकित्सक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, (AIIMS Trainee Doctor Suicide) जिसमें उसने सहपाठियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
रेल की पटरी पर मिला शव
अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर निवासी रतन कुमार मेघवाल का शव शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे यहां के पास घंटेस्वर और पारा पिपलिया के बीच रेल की पटरी पर मिला था। अधिकारी ने बताया कि मेघवाल ट्रेन की चपेट में आ गया था और उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन, मेडिकल फाइलें और पहचान पत्र पटरियों के पास मिले थे। (AIIMS Trainee Doctor Suicide) उन्होंने बताया कि साथ ही 17 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने अपने सहपाठियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
AIIMS Trainee Doctor Suicide: पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राकेश देसाई ने बताया कि, मेघवाल के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, गांधीग्राम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार मेघवाल के सहपाठियों ने इस साल जनवरी से ही एक लड़की के साथ उसके संबंधों को लेकर संदेह के चलते उसका कई बार कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया था। (AIIMS Trainee Doctor Suicide) देसाई ने कहा, ‘‘चूंकि एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने वाली हैं, इसलिए गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अदालत द्वारा कड़ी पुलिस सुरक्षा के तहत परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।’’
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gwalior freind Murder : शराब पार्टी के बाद जिगरी दोस्तों ने किया Unnatural सेक्स, चोट लगने पर हुआ विवाद तो युवक कर दिया खौफनाक कांड
- Benjamin Netanyahu Viral Video: क्या कर दी गई है बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या? अफवाहों के बीच इजरायली पीएम का वीडियो आया सामने, देखकर हर कोई हुआ हैरान
- Bhopal Traffic Police Figh News: बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, इस बात पर छिड़ी थी जंग, महिलाओं के आरोपों से मचा हड़कंप

Facebook


