Bhopal Traffic Police Figh News : बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, इस बात पर छिड़ी थी जंग, महिलाओं के आरोपों से मचा हड़कंप

भोपाल के कोलार क्षेत्र में ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिसकर्मी और बस ड्राइवर के बीच मारपीट हो गई। घटना में पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई और दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

Bhopal Traffic Police Figh News :  बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, इस बात पर छिड़ी थी जंग, महिलाओं के आरोपों से मचा हड़कंप

Bhopal Traffic Police Figh News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: March 15, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: March 15, 2026 10:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक जांच के दौरान हुआ विवाद ।
  • मारपीट में पुलिसकर्मी की वर्दी फटी ।
  • रेलवे स्टाफ की महिलाओं ने लगाए आरोप।

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बस ड्राइवर के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। इस पूरे विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोलार थाने पहुंचे,जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कोलार इलाके में ट्रैफिक जांच के दौरान एक बस को रोका गया था। बस में सवार महिलाएं रेलवे स्टाफ की बताई जा रही हैं। आरोप है कि जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बस ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।

महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

बस में सवार रेलवे स्टाफ की महिलाओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ने जांच के नाम पर न केवल बस को रोका, बल्कि उनके साथ बदतमीजी भी की। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई। वहीं, दूसरी ओर पुलिसकर्मी ने बस ड्राइवर पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.