Gwalior freind Murder : शराब पार्टी के बाद जिगरी दोस्तों ने किया Unnatural सेक्स, चोट लगने पर हुआ विवाद तो युवक कर दिया खौफनाक कांड

ग्वालियर में दोस्त के साथ विवाद के बाद युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gwalior freind Murder : शराब पार्टी के बाद जिगरी दोस्तों ने किया Unnatural सेक्स, चोट लगने पर हुआ विवाद तो युवक कर दिया खौफनाक कांड

Gwalior freind Murder / Image Source : IBC24

Modified Date: March 15, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: March 15, 2026 11:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जिगरी दोस्त की हत्या कर शव नाले में फेंका गया
  • सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
  • पूछताछ में आरोपी ने कबूला पूरा अपराध

ग्वालियर: Gwalior freind Murder मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में 2 जिगरी दोस्तों के बीच यौन संबंध बनाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद दूसरे दोस्त ने अपने दोस्त की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी और नाले में उसका शव नग्न अवस्था में छत से फेंककर फरार हो गया। इस हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी ने भी जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 मार्च को नाले में मिला था शव

दरअसल 13 मार्च की दोपहर जनकगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जागृति नगर स्थित नाले में एक नग्न अवस्था में युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसके शव को नाले से बाहर निकलवाया। जब मृतक की पहचान नहीं हुई तो उसके फोटो सोशल मीडिया और आसपास के लोगों को दिखाकर पहचान करने का प्रयास किया और जब उसकी पहचान नहीं हुई तो मर्ग कायम कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

14 मार्च को भाई ने की मृतक की पहचान

14 मार्च को मृतक के भाई कालू गौड़ ने शव की पहचान अपने 34 साल के भाई मोनू गौड़ के रूप में की। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर में गहरी चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने जब खंगाला तो 11 मार्च की शाम 6:30 बजे दो व्यक्ति घटनास्थल के पास दुकान की छत पर जाने वाले रास्ते के दरवाजे को खोलकर अंदर जाते दिखाई दिए। कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति ही उसमें बाहर जाता हुआ दिखाई दिया और दूसरा साथी बाहर जाता हुआ दिखाई नहीं दिया, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान के लिए लक्ष्मीगंज मंडी में लोगों से पूछताछ कर तलाश शुरू की। आरोपी की पहचान लल्ला उर्फ कारण पाल निवासी माधव नगर लक्ष्मीगंज के रूप में हुई। उसकी पहचान होते ही पुलिस ने उसे धर दबोच लिया।

शराब पीने के बाद बनाए संबंध

जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि मृतक मोनू गौड़ उसका जिगरी दोस्त था। दोनों मिलकर सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। 11 मार्च की शाम 6:30 बजे दोनों अपना काम खत्म कर शराब पार्टी करने के लिए मंडी में बनी दुकान की छत पर पहुंचे थे, जहां पार्टी करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ यौन संबंध बनाए। संबंध बनाने के दौरान मोनू को चोट लग गई, जिसका उसने विरोध कर विवाद किया। तभी लल्ला ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे मोनू के सिर से खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझकर उसने छत से नाले में नग्न अवस्था में ही फेंक दिया और फिर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या का खुलासा हो जाने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.